फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   247 students showed excellent performance in various sports

Kathua News: 247 विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Mon, 23 Jun 2025 08:59 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 23 Jun 2025 08:59 PM IST
विज्ञापन
247 students showed excellent performance in various sports
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कठुआ में दो दिवसीय संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। केंद्रीय विद्यालय संगठन जम्मू संभाग के तत्वावधान में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कठुआ में आयोजित दो दिवसीय संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में जम्मू संभाग के 20 केंद्रीय विद्यालयों के 247 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में शतरंज (अंडर-14, 17, 19), खो-खो (अंडर-14, 17) और रस्सी कूद (अंडर-14, 17, 19) प्रतिस्पर्धाएं करवाई गईं। इनमें विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्थान प्राप्त किए। सम्मान समारोह में हुआ सम्मान और आभार प्रदर्शन समापन समारोह में विद्यालय के प्राचार्य सूरज प्रसाद ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और निर्णायक मंडल के सदस्यों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। सभी प्रतिभागियों, अनुरक्षकों तथा निर्णायकों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए मेजबान विद्यालय का आभार जताया। प्रधानाचार्य ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के लिए शिक्षा का महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में इस आयोजन के दौरान विद्यार्थियों को काफी कुछ सीखने का मौका मिला है। जिसका लाभ उन्हें भविष्य में मिलेगा।
विज्ञापन


शतरंज में प्रतिभावान खिलाड़ियों ने मारी बाजी

अंडर 14: प्रथम – विधान ठाकुर (केवी भद्रवाह)

अंडर-17: प्रथम – विकास डोगरा (केवी मीरां साहब)

अंडर-19: प्रथम – समीर नाज (केवी भद्रवाह)

अन्य विजेताओं में राजवीर सिंह, अबीर प्रताप, धीरज कुमार द्वितीय और जिया उल हक, उमर जावेद, नितिन गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे।

रस्सी कूद में रफ्तार से मचाई धूम

अंडर-14 स्पीड 30 सेकंड: प्रथम – पार्थ जमवाल (केवी ज्योतिपुरम)

अंडर-17 स्पीड 30 सेकंड: प्रथम – सहोजित कुमार (केवी नंबर-2 अखनूर)

स्पीड रिले:

अंडर-14: वंश कोहली (केवी बनतालाब जम्मू)

अंडर-17: सहोजित कुमार (केवी नंबर-2 अखनूर)

खो-खो में अखनूर के खिलाड़ियों का दबदबा

अंडर-14 और अंडर 17

प्रथम – केवी नंबर-1 अखनूर

द्वितीय – केवी जोधपुर डोडा

तृतीय – केवी चिनैनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed