फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   24 sailors landed in Ranjit Sagar lake with their boat

रंजीत सागर झील में 24 नाविक अपनी नाव लेकर उतरे

विज्ञापन
24 sailors landed in Ranjit Sagar lake with their boat
बसोहली। आईकोनिक वीक फेस्टिवल के दूसरे दिन वाटर स्पोर्ट ऐक्टीविटी, खेल मुकाबले, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की गई। सुबह करीब 11 बजे वाटर स्पोर्ट एक्टीविटी में भाग लेने पहुंचे। श्रीनगर से करीब 24 नाविक अपनी नावों को लेकर रंजीत सागर झील मे उतरे। यहां उनके साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें झील में मौजूद रहीं। हालांकि एक नाविक प्रतियोगिता के समय रंजीत सागर झील में नाव में से पलट गया। जिसे एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर पानी से निकाल लिया। नाविकों ने रंजीत सागर झील मेें करीब दो किलोमीटर तक भ्रमण किया। जिसके बाद अन्य खेल मुकाबले शुरू हुए। दूसरे दिन के कार्यक्रम में नगर कमेटी के अध्यक्ष सुमेश सपोलिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दूसरे भाग में डोगरी गायक व कलाकारों ने लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया। रोमालो राम, डुगगर गायक सरस भारती, सीमू ठाकुर, रिकु मानसर बाले ने डोगरी गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। डोगरी लोक गीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां से समा बांध दिया। बसोहली, जम्मू पर आधारित लोकगीत दर्शकों को काफी पंसद आएं। सरस भारती ने कहा कि मौजूदा कार्यक्रम में दर्शकों की संख्या काफी कम है। अगली बार जब भी कार्यक्रम होगा तो उम्मीद है दर्शकों की संख्या ज्यादा होगी। वहीं, पुरथु में खेल मुकाबलों की शुरूआत बसोहली बनी विकास प्राधिकरण के सीओ दुनी चंद भटटी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर करवाई की। जिसके बाद कबड्डी, बालीबाल, खोखो और अन्य प्रतियोगिताएं करवाई गई। जिसमें बसोहली क्षेत्र के सरकारी सकूलों के बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed