फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   24 new cases of dengue were reported, figure reached 189

डेंगू के 24 नए मामले सामने आए, आंकड़ा पहुंचा 189

विज्ञापन
24 new cases of dengue were reported, figure reached 189
कठुआ। जिले में डेंगू का डंक तेजी से बढ़ता जा रहा है। डेढ़ महीने के भीतर ही जिले में आधिकारिक आंकड़ा 189 पहुंच गया है। सोमवार को 24 नए मामले सामने आए हैं। अनाधिकारिक तौर पर जिले में दो मौत के साथ साथ डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 500 के पार है। कई लोगों ने निजी अस्पतालों में इलाज करवाया तो कई जम्मू और पंजाब में इलाज करवा रहे हैं। जीएमसी कठुआ में सुविधाओं के अभाव के बीच नए मामले स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बनते जा रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जांच में डेंगूू पॉजिटिव पाए गए मरीजों में से पांच मामले सीटीएम कॉलोनी से हैं जबकि दो मामले गोविंदसर, तीन मामले हटली मोड़ से सामने आए हैं। बरनोटी से दो, जंगलोट से तीन, चक देसा सिंह से एक, चक राम सिंह से एक, बगियाल, वार्ड नंबर छह, हमीरपुर, मीरपुर और खोख्याल से एक एक व्यक्ति डेंगू संक्रमित पाया गया है। उधर, स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विंग की टीमें सोमवार का वार्ड नंबर सात, वार्ड नंबर 6, वार्ड नंबर तीन, वार्ड नंबर पांच कठुआ में एंटी लारवा स्प्रे में जुटी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed