{"_id":"5ba2a5af867a557f6917f633","slug":"21537385903-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के साथ गांव में भी गणपति बप्पा की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के साथ गांव में भी गणपति बप्पा की गूंज
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। गणपति उत्सव की धूम शहर के साथ साथ गांवों में भी देखने को मिल रही है। एक तरफ जहां शहर में विशाल पंडाल में लोग रासलीला का आनंद लेने के लिए पहुंच रहे हैं, तो वहीं गांव में गणपति पुराण की कथा सुनने के लिए लोग आ रहे हैं।
बुधवार को गांव राजबाग में गणपति पुराण कथा सुनने के लिए लोग उमड़े। कथा वाचक ने लोगों को गणपति और कार्तिकेय की कथा सुनाई। किस प्रकार गणपति ने भगवान शिव और पावर्ती की परिक्रमा कर उसे पूरे ब्रहमांड की परिक्रमा के साथ जोड़ा। उन्होंने कहा कि भगवान गणपति ने हमेशा ही माता पिता की आज्ञा का पालन किया। वहीं शहर के पुरानी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए पंडाल में शिव और भागीरथ द्वारा गंगा को धरती पर उतारने के दृश्य प्रस्तुत किए गए। इस दौरा औद्योगिक इकाई के देवेंद्र वर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम लोगों केे धर्म के साथ जोड़ते हैं।