{"_id":"96d83b307b8dfd78c93cd8c9be91ad80","slug":"20-security-companies-reached-duty-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव ड्यूटी के लिए 20 सुरक्षा कंपनियां पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव ड्यूटी के लिए 20 सुरक्षा कंपनियां पहुंचीं
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Tue, 25 Nov 2014 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा घेरा अभी से कड़ा करने की कवायद शुरू हो गई है। प्री पोल डिप्लॉयमेंट व्यवस्था के तहत उत्तर प्रदेश और पंजाब से आईं 20 कंपनियों को कठुआ जिले के भिन्न इलाकों की ओर रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
दो हजार से अधिक सुरक्षा जवान इन इलाकों में रिपोर्ट करते ही ड्यूटी में जुट जाएंगे। चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से मुस्तैद करने के लिए कठुआ जिले में कुल सौ कंपनियों को तैनात करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
प्री पोल डिप्लॉयमेंट के बाद मतदान सुरक्षा के लिए कंपनियां भेजी जाएंगीं। सोमवार को पंजाब पुलिस होम गार्ड और उत्तर प्रदेश स्पेशल आर्म्ड की 20 कंपनियों ने जिला पुलिस लाइन में रिपोर्ट किया।
विज्ञापन
जिला पुलिस ने सुरक्षा बलों की कंपनियों को क्षेत्र अलॉट कर संबंधित इलाकों की ओर रवाना कर दिया। विशेष तैनाती के तहत कठुआ के लिए पांच कंपनियों को भेज दिया गया है। इसी तरह से बनी, बसोहली, बिलावर और हीरानगर के लिए तीन तीन कंपनियों को रवाना कर दिया गया है।
मल्हार के लिए एक जबकि राजबाग में दो कंपनियों को रवाना किया गया है। कठुआ के एसएसपी पवन परिहार के अनुसार मतदान से पूर्व की जा रही तैनाती सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए है।
चुनावी जनसभाओं से लेकर प्रत्याशियों की सुरक्षा के लिए इन कंपनियों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा अलग विधानसभा क्षेत्र के इलाकों में सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती से चुनावी प्रक्रिया को विशेष सुरक्षा मिलेगी।
उन्होंने बताया कि मतदान के दिन तक कठुआ जिले में कुल सौ कंपनियों को तैनात करने की योजना है। इसे क्रमवार अंजाम भी दिया जाएगा।