{"_id":"5cc4b8babdec22073073c71d","slug":"181556396218-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द जारी हो 55 माह का बकाया वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द जारी हो 55 माह का बकाया वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। पिछले 55 महीनों का बकाया वेतन न मिलने और अपनी लंबित मांगों को लेकर पीएचई आईटीआई ट्रेंड और सीपी वर्करों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कठुआ में परिजन भी वर्कर्स के साथ धरने पर डटे हुए हैं। शनिवार को प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा वह उग्र रुख अपनाने को मजबूर होंगे।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए प्रधान शिव नारायण सिंह ने कहा कि उन्हें सरकारों से केवल आश्वासन ही मिले हैं और अब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर सकी है। पिछले 55 महीने का बकाया वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारी बच्चों का दाखिला करवाने में असमर्थ हैं। प्रधान ने कहा कि इन दिनों स्कूलों में बच्चों की दाखिला प्रक्रिया चल रही है और उन्हें वेतन नहीं मिलने से वह अपने बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलाने के लिए परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कठुआ आए लेकिन उनके बारे में उन्होंने एक बार जिक्र नहीं किया। बेटियों को बचाने और बेटियों को पढ़ाने की बात करने वाले प्रधानमंत्री को उनकी बेटियों की फिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें उनका वेतन नहीं मिलेगा वह धरना जारी रखेंगे।