{"_id":"5ba2a5ac867a555b081a9b41","slug":"181537385900-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपी वर्करों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपी वर्करों ने किया प्रदर्शन
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसोहली। पिछले करीब 52 माह से सरकार की तरफ से पगार नहीं दिए जाने पर बुधवार को पीएचई वर्कर्स भड़क गए। तहसील मुख्यालय के पीएचई विभाग के सीपी वर्कर्स ने लंबित मांगों को पूरा न किए जाने पर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र उनकी मांगें पूरी न की गई तो वह पानी की सप्लाई बंद कर देंगे। पीएचई विभाग के बसोहली कार्यालय के समक्ष भारी संख्या में विभाग के अवैतनिक, लैंड केस और सीपी वर्कर पीएचई इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले एकत्र हुए, जहां उन्होंने एसोसिएशन के प्रधान महादेव सिंह की अगुवाई में अपनी लंबित पड़ी मांगों के हक में धरना देकर प्रदर्शन किया।
पीएचई विभाग के सीपी वर्कर्स ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र उनकी मांगे पूरी नहीं की गईं, तो वे सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने को विवश हो जाएंगे। सीपी वर्कर्स के प्रधान महादेव सिंह ने बताया कि सब डिवीजन बसोहली में लगभग 200 सीपी वर्कर पिछले 15 वर्षों से काम कर रहे हैं, लेकिन आज तक न तो उन्हें स्थायी किया गया है और न ही उनकी तनख्वाह बढ़ाने के लिए सरकार ने कोई कदम उठाना जरूरी समझा है। उन्होंने बताया कि पिछले करीब 52 माह से सीपी वर्करों को बकाया वेतन नहीं मिला है। इससे वर्कर्स को अपने परिवार का भरण पोषण करना, स्कूलों में अपने बच्चों को दाखिल करवाना तक मुश्किल हो गया है। उन्होंने राज्यपाल से मांग की है कि सीपी वर्करों को उनका बकाया वेतन शीघ्र दिया जाए और उन्हें रेगुलर करने के कदम उठाए जाएं।