{"_id":"5ba00b1e867a55013e75bfc6","slug":"171537215262-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीमेल मल्टीपर्पल हेल्थ वर्कर्स का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीमेल मल्टीपर्पल हेल्थ वर्कर्स का धरना जारी
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। बकाया वेतन और डीपीसी की मांग को लेकर फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर्स का धरना जारी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब लगता है कि उनको हर बार अपना बकाया वेतन पाने के लिए उनको हड़ताल करनी पड़ेगी। वर्कर्स ने बताया कि पिछली बार भी वेतन के लिए उन्होंने 37 दिन की हड़ताल की थी, जब वेतन मिला था। सोमवार को भी उन्होंने सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना दिया और अपना बकाया वेतन जारी करने की मांग की। वर्कर्स ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी वह किसी भी सूरत में धरना वापिस नहीं करेंगे।
धरने में शामिल राजेश कुमारी, भारती देवी ने कहा कि पिछले पांच महीने से उन्हें वेतन नहीं दिया गया है। जिस कारण से उन्हें घर खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि आखिर क्यों बार बार उन्हें वेतन लेने के लिए धरना प्रदर्शन करना पड़ता है। पिछली बार भी 18 महीनों का वेतन लेने के लिए 37 दिनों के लिए हड़ताल करनी पड़ी थी, जिसके बाद उन्हें किश्तों में वेतन मिला था। उन्होंने कहा कि कुछ महीने ही नियमित वेतन मिला और अब फिर से वेतन के लिए उन्हें आश्वासन पर आश्वासन मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी वह धरना जारी रखेंगी।