{"_id":"5cc610cebdec2207680e9f8b","slug":"161556484302-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस नेता की हत्या को भूला नहीं जा सकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस नेता की हत्या को भूला नहीं जा सकता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता चंद्रकांत शर्मा को याद करते हुए रविवार को जिला कठुआ में संघ कार्यालय में उन्हें श्रद्घांजलि दी गई। इस मौके पर संघ के विभिन्न इलाकों के प्रमुखों के साथ कई लोग मौजूद रहे। उन्होंने संघ नेता की हत्या की कड़ी निंदा की। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि चंद्रकांत की हत्या से हमें सीख लेते हुए आगे बढ़ना चाहिए और फिर ऐसा न हो इसके लिए कड़ी और गंभीरता से तैयारी करनी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान जम्मू प्रांत व्यवस्था प्रमुख नागर मल ने कहा कि परिहार बंधुओं की हत्या के बाद सरकार ने कुछ नहीं किया और उस हमले को हल्के में लिया। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों को किसी भी सूरत में हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। अगर पहले हमले को ही गंभीरता से लिया गया होता तो चंद्रकांत शर्मा पर हमला नहीं होता है। जिला संघ चालक सुरेंद्र बजाज ने कहा कि इस प्रकार के हमले केवल एक संस्था पर हमला नहीं है, बल्कि हर उस देश भक्त पर हमला है जो देश हित की बात करता है। उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस को इस प्रकार के हमलों को गंभीरता से लेते हए काम करना चाहिए। इस मौके पर इंद्रजीत, विनोद, ईश्वर शरद, जाट राम आदि भी उपस्थित रहे।