फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   उज्ज दरिया से निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहनों से पंचायत ने टैक्स वसूलना शुरू किया

उज्ज दरिया से निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहनों से पंचायत ने टैक्स वसूलना शुरू किया

विज्ञापन
उज्ज दरिया से निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहनों से पंचायत ने टैक्स वसूलना शुरू किया
बिलावर। उप जिला की तहसील रामकोट की गुड़ा कल्याल बी पंचायत से बहने वाले उज्ज दरिया से निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहनों से पंचायत ने टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है। सरपंच जोगेंद्र कुमार ने बताया कि हर दिन दरिया से लाखों रुपये की बजरी रेत पत्थर ट्रैक्टर और टिप्पर के जरिये उज्ज दरिया से निर्माण सामग्री निकाली जाती है। हर दिन लाखों रुपये का मैटेरियल दरिया से निकलता है, मगर पंचायत को इसका कुछ भी राजस्व नहीं मिलता।
विज्ञापन

पंचायत की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए अब पंचायत ने दरिया से बजरी रेत पत्थर निकालने वालों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है। सरपंच ने बताया कि वसूला गया टैक्स सीधे पंचायत के डेवलपमेंट फंड में जाएगा और इससे जो रुपये एकत्रित होंगे उनको पंचायत के विकास में खर्च किया जाएगा। सरपंच ने सभी से अपील की कि इस काम के लिए सभी उनका सहयोग करें। सरपंच ने बताया कि 2 दिन में पंचायत ने दरिया से निकलने वाले पत्थर बजरी रेत का 15000 टैक्स अभी तक वसूला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed