फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   मांगें पूरी करो वरना अपनाएंगे उग्र रुख

मांगें पूरी करो वरना अपनाएंगे उग्र रुख

विज्ञापन
मांगें पूरी करो वरना अपनाएंगे उग्र रुख
कठुआ। वेतन विसंगतियों और नियमित करने की मांग सरकार द्वारा पूरी न किए जाने के विरोध में पीएचई सीपी वर्कर्स ने मंगलवार को भी अपना धरना जारी रखा और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कहा कि चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो उग्र रुख अपना लेंगे। इसके अलावा बिना वेतन के काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में शामिल राजु कमार व पुष्प कुमार आदि ने कहा कि सरकार ने उन्हें पांच साल से वेतन नहीं दिया है। ऐसे में उनका गुजारा करना मुश्किल हो गया है। बच्चों के परीक्षा परिणाम आ चुके हैं और अब नई शिक्षा सत्र में दाखिले के लिए उनके पास फीस देने के लिए भी पैसे नहीं हैं। अगर सरकार ने मांगें पूरी नहीं कीं तो मजबूरन उग्र रुख अपनाना होगा। उन्होंने बताया कि सरकार ने दो साल पहले सरकार ने दस मई तक रिकार्ड जमा करवाने को कहा था, जो विभाग का काम है। लेकिन अभी तक उनके रिकार्ड का क्या हुआ उन्हें कुछ पता नहीं है। अधिकारी कुछ बताते नहीं और वेतन देने में आनाकानी करते हैं। गर्मी का सीजन है और लोगों को पानी की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। उन्होंने साफ किया कि वेतन के बिना वह काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed