फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   पीएचई सीपी वर्कर्स ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पीएचई सीपी वर्कर्स ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पीएचई सीपी वर्कर्स ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
कठुआ। बकाया वेतन और नियमित करने की मांग को लेकर पीएचई सीपी वर्कर्स ने वीरवार को भी धरना प्रदर्शन जारी रखा। आत्मदाह करने की चेतावनी दे चुके वर्कर्स ने कहा कि अगर उन्होंने पूरी ईमानदारी से काम किया है तो वह अपना हक मिलने तक पीछे नहीं हटेंगे। एक महीने का वेतन जारी हो चुका है, लेकिन विभाग के अधिकारी जारी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे शिव नारायण सिंह ने कहा कि एक-एक दिन के साथ समय निकलता जा रहा है। बच्चों का दाखिला स्कूल में नहीं हुआ है। ऐसे में विभाग को उनका एक महीने का वेतन जल्द जारी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर वेतन नहीं दिया गया तो उनके पास आत्मदाह के अलावा दूसरा रास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि पांच साल में सरकार तक बदल जाती है, लेकिन विभाग का रवैया नहीं बदला। पांच साल से एक भी पैसा नहीं दिया गया। बार बार शांतिपूर्ण तरीके से मांग करने पर किसी की नींद नहीं खुल रही है। जम्मू में हमारे साथी ने आत्मदाह किया तो इसके लिए सरकार ने उसे मजबूूर किया। अब कठुआ में भी उन्हें इस कदम के लिए मजबूर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed