{"_id":"5be5dd9abdec226b327d727d","slug":"121541791130-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जस्टिस एसके शुक्ला ने किया जिला कोर्ट कंपलेक्स का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जस्टिस एसके शुक्ला ने किया जिला कोर्ट कंपलेक्स का दौरा
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जिला कोर्ट कांप्लेक्स में चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट के जस्टिस एसके शुक्ला ने कठुआ कोर्ट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण का जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए। बार एसोसिएशन के साथ उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। जस्टिस एसके शुक्ला को इस दौरान गार्ड आफ ऑनर भी दिया गया।
बार एसोसिएशन के प्रधान कीर्ति भूषण ने बताया कि जस्टिस एसके शुक्ला ने कोर्ट कांप्लेक्स के निर्माण कार्य का जायजा लिया और काम को दो साल में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि नए कोर्ट कांप्लेक्स में 38 चैंबर होंगे। महिला वकील और पुरुष वकील के लिए अलग-अलग बार रूम होंगे। लाइब्रेरी भी अलग होगी, जबकि इस समय लाइब्रेरी और बार रूम एक ही कमरे में हैं। कोर्ट कांप्लेक्स में ही रेजीडेंस कांप्लेक्स बनेगा। पार्किंग का भी प्रावधान होगा। बार एसोसिएशन ने भी जस्टिस एसके शुक्ला के साथ बैठक का विभिन्न विषयों पर चर्चा की और उन्हें चार्टर आफ डिमांड भी सौंपा। मुंसिफ कोर्ट में ढांचागत सुविधाएं प्रदान करने की मांग की गई।