फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   बायोटेक पार्क का काम जल्द पूरा करने के निर्देश

बायोटेक पार्क का काम जल्द पूरा करने के निर्देश

Thu, 08 Nov 2018 01:05 PM IST
Updated Thu, 08 Nov 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
बायोटेक पार्क का काम जल्द पूरा करने के निर्देश
कठुआ। बायोटेक पार्क स्थानीय युवाओं के साथ ही उत्तर भारत के युवाओं के लिए भी अनुसंधान, आजीविका और रोजगार के नए साधन उपलब्ध करवाएगा। ये बातें पीएमओ में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय परियोजना निर्माण निगम (एनपीसीसी) के चेयरमैन मनोहर कुमार से बायोटेक पार्क पर मौजूदा स्थिति और काम की प्रगति पर विस्तृत ब्रीफिंग प्राप्त करने के बाद कहीं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कठुआ के पास घाटी इलाके में उत्तर भारत का पहला औद्योगिक बायोटेक पार्क बन रहा है। डॉ. सिंह ने कहा कि भले ही औद्योगिक बायोटेक पार्क कठुआ में है, पर यह पंजाब और हिमाचल प्रदेश के साथ ही आसपास के हिस्सों सहित पूरे क्षेत्र को नए साधन उपलब्ध करवाने का काम पूरा करेगा। जितेंद्र सिंह ने एनपीसीसी अधिकारियों को बायोटेक पार्क की स्थापना की प्रक्रिया में तेजी लाने और निर्धारित समयसीमा से पहले काम पूरा करने के निर्देश दिए। परियोजना की कुल लागत 44.03 करोड़ की है और बायोटेक पार्क परिसर 10.50 एकड़ के क्षेत्र में होगा। इसके पूरा होने के लिए तय की गई अपेक्षित समय सीमा दो साल है।
विज्ञापन

मंत्री को पार्क के निर्माण के लिए अपडेट करते हुए एनपीसीसी के अध्यक्ष ने बताया कि साइट सर्वेक्षण के साथ-साथ स्थान पर भू-तकनीकी सर्वेक्षण पूरा हो चुका है और आवश्यक मिट्टी परीक्षण रिपोर्ट भी जमा कर दी गई है। इसके अलावा आर्किटेक्ट और सलाहकारों की रिपोर्ट जल्द आने की उम्मीद है, जिसके बाद आगे का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed