फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू, चांदी जैसे चमके पहाड़

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू, चांदी जैसे चमके पहाड़

विज्ञापन
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू, चांदी जैसे चमके पहाड़
कठुआ/बनी/बिलावर/बसोहली। नए साल की पहली भारी बर्फबारी से ऊंची पहाड़ी चोटियां बर्फ से लकदक हो गई हैं। दूर से देखने पर पहाड़ सफेद चादर ओढ़े नजर आ रहे हैं। पहाड़ों समेत मैदानी इलाकों में भी बारिश हुई है। बारिश और बर्फबारी से ठिठुरन जरूरत बढ़ी है, लेकिन कई मायनों में इसे बेहद फायदेमंद माना जा रहा है। फसलों को संजीवनी मिल गई है तो लोगों को सूखी खांसी आदि समस्याओं से निजात मिल सकेगी। स्कॉस्ट जम्मू की कठुआ एग्रोमेट यूनिट के अनुसार रविवार को भी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
विज्ञापन

शनिवार को हुई बर्फबारी नए साल की पहली भारी बर्फबारी है। शनिवार सुबह आठ बजे के बाद से बनी, मल्हार, किंडली, ढ़ग्गर, डुग्गन, रौलका, दौलका, सरथल, छत्रगलां, नगाली, दौला माता, कमलेऊ गलां, भंडार आदि में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया। छत्रगलां, सरथल, भंडार और ढग्गर के इलाकों में एक फुट तक बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

मौसम ने अचानक करवट लेते हुए ठंड बढ़ा दी है। कड़ाके की सर्दी ने पूरे जिले को अपनी आगोश में ले लिया है। बनी और मल्हार की पर्वतीय चोटियों पर सुबह से ही बर्फ के फाहे गिरना शुरू हो गए जिससे बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। निचले इलाकों में बारिश की फुहार दिनभर जारी रही। लगातार बारिश से पूरा जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलावर उप जिला में सुबह से हलकी बारिश लगातार जारी है। ऊपरी क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी से एक बार फिर शीत लहर का प्रकोप है। पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी और बारिश के चलते आज मल्हार, चैऊ, बदनौता आदि सड़कों पर वाहन कम चलने से उप जिला के बाजार में रौनक कम रही। गर्म कपड़ों की बिक्री ने जोर पकड़ लिया है।

बनी में न्यूनतम पारा शून्य तक पहुंचा
कठुआ के मैदानी इलाकों में शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तो वहीं रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिलावर में दिन का अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तो वहीं रात का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनी का अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस रहा।

बनी-भद्रवाह मार्ग के काम पर ब्रेक
बारिश के चलते सड़क संपर्कों पर असर पड़ा है। बनी-भद्रवाह मार्ग के विस्तारीकरण के काम पर बारिश और बर्फबारी से ब्रेक लग गया है। सरथल, छत्रगलां में देर शाम तक एक फुट तक बर्फबारी हो गई है। बिलावर, बसोहली के संपर्क मार्गों पर भी फिसलन बढ़ने से यातायात पर असर पड़ा है। बनी-डुग्गन, बनी भंडार, बनी बरमोता सड़क पर यातायात प्रभावित रहा।




किसानों के खुशी की लहर
किसानों में बारिश को लेकर बड़ी खुशी है। उप जिले के अधिकतर किसान सिंचाई के लिए बारिश पर ही निर्भर हैं। किसानों का मानना है कि यह बारिश गेहूं की फसल के लिए बड़ी उपयोगी साबित होगी। अगर सही समय पर इस प्रकार की बारिश रही तो अच्छी पैदावार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed