{"_id":"5cc76539bdec22077268898f","slug":"111556571449-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-ट्रक की टक्कर में सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार-ट्रक की टक्कर में सात घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। उपजिला की धार सड़क पर पल्लन के दरैंक मोड़ पर आल्टो कार और कैंटर ट्रक की टक्कर में कार सवार सात लोग घायल हो गए। वह सुकराला माता के दर्शन करने के बाद घर (पंजाब) लौट रहे थे। स्थानीय लोगों ने घायलों को उपजिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया। वहां पर उनकी स्थिति गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे आल्टो कार में सवार सात लोग माता सुकराला के दर्शन करने के बाद अपने घर पंजाब वापस लौट रहे थे। धार मार्ग पर दरैंक मोड़ के पास महानपुर कर तरफ से आ रहे एक कैंटर ट्रक और कार में टक्कर हो गई। इस हादसे में सभी कार सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने जानकारी मिलते ही घायलों को उप जिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया। उसके बाद उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है।
यह हुए घायल
घायलों की पहचान राजेश (35), आरुषि (02), सोनिया (27) निवासी अमृतसर (पंजाब) और कोशिका (छह माह), राज कुमार (30), रोहिणी (22) व कंचन (27) निवासी शाहपुर कंडी (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने वाहनों को सीज व मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।