{"_id":"5c2a711dbdec2256ed2b8d55","slug":"111546285341-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सफाई कर्मचारी युनियन के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सफाई कर्मचारी युनियन के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। वार्ड 14 के पार्षद भूपेंद्र राज की ओर से प्रभु यीशु को लेकर दिए गए बयान में माफी के बाद अब उसी मामले को लेकर नया मोड़ सामने आया है। सोमवार को शहर के युवाओं ने जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचकर एएसपी से भेंट की और सफाई कर्मचारी यूनियन के कोषाध्यक्ष पर विरोध प्रदर्शन के दौरान धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर डाली। युवाओं ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के विरोध में प्रदर्शन भी किया।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पार्षद ने अपनी गलती को स्वीकार करते हुए माफी मांगी, उसी प्रकार कोषाध्यक्ष और सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान भी प्रदर्शन के दौरान रामायण और महाभारत को लेकर की गई टिप्पणी पर माफी मांगे। प्रदर्शनकारियों में शामिल अक्षय भारती ने कहा कि कहा कि वार्ड 14 के पार्षद क्रिसमस के उपलक्ष्य पर ईसाई समुदाय के लोगों को शुभकामना संदेश दे रहे थे, लेकिन उनकी बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया। इससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी और बाद में उन्होंने इस मामले के लिए मीडिया के सामने आकर माफी मांगी।
उनके विरोध में सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया तो रामायण और महाभारत में हुए युद्ध को कत्लेआम कह डाला। उन्होंने कहा कि यह बयान हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। इससे हिंदुओं की आस्था पर चोट पहुंची है। उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत उन्होंने एएसपी को कर दी है। अगर कुछ दिनों के भीतर कोषाध्यक्ष और सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान माफी नहीं मांगते तो कानूनी रूप से यूनियन के खिलाफ मामला दर्ज करवाएंगे।