{"_id":"6112c6db8ebc3e7ca53a1756","slug":"jammu-kashmir-weather-will-change-again-rain-expected-on-august-13-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: फिर बदलेगा मौसम, 13-14 अगस्त को बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: फिर बदलेगा मौसम, 13-14 अगस्त को बारिश के आसार
Wed, 11 Aug 2021 12:05 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:05 AM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 13 और 14 अगस्त को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में आगामी दिनों में मौसम का मिजाज फिर बदलने के आसार हैं। अभी तक प्रदेश में सामान्य से कम बारिश हुई है। मौसम साफ रहने से प्रदेश के अधिकतर जिलों में तपिश के साथ उमस बढ़ी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 13 और 14 अगस्त को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। लेकिन बुधवार भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
जम्मू में मंगलवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने भी रंग दिखाया। दोपहर को तीखी धूप शरीर में सुइयां चुबो देने वाला काम कर रही थीं। हर कोई पसीने से तरबतर हो रहा था। तपिश के साथ उमस ने बेहाल किया। जम्मू में दिन का तापमान 35.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां दिन में आर्द्रता (उमस) का प्रतिशत 75 रहा।
यह भी पढ़ें- श्री वैष्णो देवी: श्राइन बोर्ड ने लांच किया रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन डिवाइस सिस्टम, निगरानी में रहेंगे पिट्ठू और पालकी वाले
विज्ञापन
संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 29.8, बटोत में 27.1, कटड़ा में 31.7 और भद्रवाह में 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान 31.4, पहलगाम में 26.9, गुलमर्ग में 20.5, लेह में 24.0 और कारगिल में 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।