फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu-kashmir: Rickshaw to pick up garbage from narrow streets of old city, 28 rickshaws deployed

जम्मू-कश्मीर: पुराने शहर की संकरी गलियों से कचरा उठाएंगे रिक्शा, 28 रिक्शा तैनात

Thu, 26 Aug 2021 11:29 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 26 Aug 2021 11:29 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में कूड़ा उठाने के लिए 28 रिक्शा तैनात किए गए, पुराने शहर तक नहीं पहुंच पाते ऑटो।
 

विज्ञापन
Jammu-kashmir: Rickshaw to pick up garbage from narrow streets of old city, 28 rickshaws deployed
नगर निगम जम्मू ने तैनात किए कूड़ा उठाने के लिए रिक्शा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर की संकरी गलियों से अब रिक्शा के जरिए कचरा उठाया जाएगा। नगर निगम ने फिलहाल डोर-टू-डोर कचरा उठाने के लिए 28 रिक्शा को तैनात किया है। मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने टाउन हॉल में इनका उद्घाटन किया।
विज्ञापन


मेयर ने कहा कि इससे पहले भी छोटी गलियों से रेहड़ी और ऑटो से कचरा उठाया जाता है, लेकिन इन रिक्शा की मदद से संकरी गलियों से कचरा उठाने में आसानी होगा। डोर-टू-डोर 100 फीसदी कचरा उठाने के उद्देश्य से इन रिक्शा को लाया गया है, ताकि कचरा उठाकर डंपिंग साइट तक पहुंचाया जा सके। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए हर घर से कचरा उठना जरूरी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में मानसून के फिर सक्रिय होने की उम्मीद, घाटी में तपिश और जम्मू में बढ़ी उमस
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने शहर में बहुत सी ऐसी गलियां हैं, जो संकरी हैं और इन तक ऑटो नहीं पहुंच पाते। इसी को ध्यान में रखते हुए रिक्शा लाए गए हैं, ताकि संकरी गली से कचरा उठ सके। मेयर ने शहरवासियों से अपील की कि नगर निगम के सफाई कर्मियों को कचरा सौंपे। अगर कचरा ऐसे ही गलियों में फेंक दिया जाएगा तो इसे उठाने में परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed