{"_id":"61c1a9a6d5fb354e8b5bc54a","slug":"jammu-kashmir-nagar-kirtan-will-be-held-on-three-on-the-occasion-of-prakash-parv-of-guru-gobind-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर तीन को होगा नगर कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर तीन को होगा नगर कीर्तन
Tue, 21 Dec 2021 03:47 PM IST
करिश्मा चिब
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 21 Dec 2021 03:47 PM IST
सार
जम्मू शहर में मुख्य कार्यक्रम चांद नगर गुरुद्वारे में सुबह दस बजे से चार बजे तक होगा। तीन जनवरी को विशाल नगर कीर्तन कोविड एसओपी के तहत निकाला जाएगा।
विज्ञापन
गुरुद्वारा (फाइल)
- फोटो : istock
विस्तार
सिखों के 10वें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व पांच जनवरी को मनाया जाएगा। इसके उपलक्ष्य में तीन जनवरी को नगर कीर्तन निकाला जाएगा। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जम्मू ने सोमवार को प्रेस वार्ता की। इस दौरान कमेटी के सदस्य फतेह सिंह ने कहा कि इस बार गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व पांच जनवरी को होगा। जम्मू शहर में मुख्य कार्यक्रम चांद नगर गुरुद्वारे में सुबह दस बजे से चार बजे तक होगा। तीन जनवरी को विशाल नगर कीर्तन कोविड एसओपी के तहत निकाला जाएगा। इस बार नगर कीर्तन के मार्ग में बदलाव भी किया है।
यह भी पढ़ें- मौसम: जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड ने बढ़ाईं मुश्किलें, 22 से 24 दिसंबर तक बारिश और बर्फबारी के आसार
नगर कीर्तन तीन जनवरी को सुबह दस बजे चांद नगर गुरुद्वारा से निकलेगा, जो डोगरा चौक, बिक्रम चौक, एशिया चौक, ग्रीन बेल्ट पार्क गांधीनगर, गांधीनगर अस्तपाल, गोल मार्केट से होते हुए गुरुद्वारा श्री सिंह साहिब नानक नगर में शाम चार बजे खत्म होगा। कमेटी के अध्यक्ष सरदार जगजीत सिंह ने कहा कि नगर कीर्तन में शामिल होने वाली संगत से कोविड एसओपी का सख्ती से पालन करने का अग्रह किया है। नगर कीर्तन में अन्य राज्यों से आए उपदेशक शामिल होंगे।