फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Weather: In Jammu-Kashmir, the severe cold has increased the difficulties, from 22 to 24 December, rain and snowfall are expected.

मौसम: जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड ने बढ़ाईं मुश्किलें, 22 से 24 दिसंबर तक बारिश और बर्फबारी के आसार

Tue, 21 Dec 2021 11:44 AM IST
करिश्मा चिब अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 21 Dec 2021 11:44 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में 22 से 24 दिसंबर को कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। राजधानी जम्मू में पिछले कुछ दिन से कड़ाके की ठंड पड़ रही है, यहां लगातार रात का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से कम रह रहा है। कई इलाकों में बिजली गुल रहने से हालात बिगड़े, लोग बेहाल।

 

विज्ञापन
Weather: In Jammu-Kashmir, the severe cold has increased the difficulties, from 22 to 24 December, rain and snowfall are expected.
जम्मू-कश्मीर में लगातार बढ़ रही ठंड - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में गिरते पारे से जनजीवन प्रभावित है। सर्द हवाएं शरीर को जमा देने का काम कर रही हैं। प्रदेश में शीत लहर ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस कड़ाके की सर्दी में पिछले दो दिन से कई इलाकों में गुल हुई बिजली से लोग बेहाल हैं। प्रदेश के लगभग हिस्सों में दिन के साथ रात का तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री नीचे चल रहा है। लेह और कारगिल में भी हड्डियां जमा देने वाली ठंड पड़ रही है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को भी प्रदेश में सर्द हवाओं से राहत नहीं मिलेगी। जम्मू-कश्मीर में 22 से 24 दिसंबर को कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। राजधानी जम्मू में पिछले कुछ दिन से कड़ाके की ठंड पड़ रही है, यहां लगातार रात का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से कम रह रहा है। सोमवार भी हल्के बादलों के छाने के साथ दिन का तापमान सामान्य से 4.0 डिग्री गिरकर 16.8 और बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री गिरकर 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


संभाग के भद्रवाह में रात का तापमान माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम रहा। इसी तरह बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 3.0, बटोत में 1.7, कटड़ा में 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के सभी हिस्सों में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: घाटी में आज से शुरू हो रहा है भीषण ठंड के 40 दिनों का चिले कलां, 31 जनवरी को खत्म होगा

श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री गिरकर माइनस 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और दिन का पारा 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 7.4 और गुलमर्ग में माइनस 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 13.9 और कारगिल में माइनस 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed