फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   jammu-kashmir: JKNPA announces itself as a political party

जम्मू-कश्मीर: जेकेएनपीए ने राजनीतिक दल के तौर पर की अपनी घोषणा

Wed, 22 Dec 2021 04:15 PM IST
करिश्मा चिब अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 22 Dec 2021 04:15 PM IST
सार

शेख मुजफ्फर ने कहा कि अभी तक हम एक एनजीओ के तौर पर काम कर रहे थे। 2011 से लेकर आज  तक जम्मू-कश्मीर का कोई ऐसा जिला और ब्लॉक नहीं, जहां हमारी टीम न पहुंची हो।

विज्ञापन
jammu-kashmir: JKNPA announces itself as a political party
अनुच्छेद 370 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर नेशनलिस्ट पीपुल्स फ्रंट (जेकेएनपीएफ) ने श्रीनगर में औपचारिक तौर पर राजनीतिक दल के तौर पर अपनी घोषणा कर दी है। फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष शेख मुजफ्फर ने कहा कि उनकी पार्टी हिंसा, नशे और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेगी। अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए भी रणनीति बनाई जाएगी। 

विज्ञापन


शेख मुजफ्फर ने कहा कि पार्टी 2011 से ही लोगों के साथ जुड़ी हुई है। कहा कि अभी तक हम एक एनजीओ के तौर पर काम कर रहे थे। 2011 से लेकर आज  तक जम्मू-कश्मीर का कोई ऐसा जिला और ब्लॉक नहीं, जहां हमारी टीम न पहुंची हो। पार्टी ने अब तक लोगों की समस्याओं को सुना, मुश्किलों को समझा है। मुजफ्फर ने कहा कि 90 फीसदी लोग हिंसा, नशे की लत और भ्रष्टाचार से परेशान हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन की अभूतपूर्व क्षमता, प्रदेश में 139 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की उम्मीदें हमसे जुड़ी हैं, उसका समाधान किया जाएगा। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जेकेएनपीएफ  को मैदान बनाने की जरूरत नहीं, क्योंकि पार्टी पहले से धरातल पर काम कर रही है। कहा कि पार्टी के साथ सिख, कश्मीरी पंडित, जम्मू के डोगरा समाज के लोग, धर्म गुरु और समाज के हर वर्ग से लोग जुड़े हैं। सभी की समस्याओं को सुना जाएगा। अनुच्छेद 370 बहाली पर मुजफ्फर ने कहा कि इस बारे में हम जानते हैं कि क्या करना है।           
                      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed