{"_id":"61725dcfc3de2b29113fd2bf","slug":"jammu-kashmir-government-awards-in-the-state-will-be-given-to-11-categories-on-republic-day-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: गणतंत्र दिवस 2022 में 11 वर्गों को दिए जाएंगे प्रदेश में सरकारी पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: गणतंत्र दिवस 2022 में 11 वर्गों को दिए जाएंगे प्रदेश में सरकारी पुरस्कार
Fri, 22 Oct 2021 12:14 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:14 PM IST
सार
किसी भी क्षेत्र में उत्कर्ष्ट कार्यों के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड व उत्कर्ष्ट खिलाड़ी व मीडिया कर्मी को भी सरकारी पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उत्कर्ष्ट कार्य के लिए पर्यावरणविद्ध व उत्कर्ष्ट कार्य के लिए औद्योगिक उद्यमी को भी पुरस्कार पदान किया जाएगा।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गणतंत्र दिवस 2022 में जम्मू कश्मीर में सरकारी पुरस्कार 11 वर्गो में दिए जाएंगे। सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव मनोज कुमार द्विवेदी की तरफ से जारी अधिसूचना के तहत बहादुरी पुरस्कार के अलावा साहित्य के क्षेत्र में उत्कर्ष्ट कार्य, कला के क्षेत्र में उत्कर्ष्ट कार्य, आर्ट एंड क्राफ्ट के क्षेत्र में शानदार कार्य, सामाजिक सुधार व सशक्तिकरण के क्षेत्र में शानदार कार्य पर पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
उत्कर्ष्ट जन सेवा के लिए दो पुरस्कार नान गजटेड अधिकारियों के लिए आरक्षित रहेंगे। किसी भी क्षेत्र में उत्कर्ष्ट कार्यों के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड व उत्कर्ष्ट खिलाड़ी व मीडिया कर्मी को भी सरकारी पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उत्कर्ष्ट कार्य के लिए पर्यावरणविद्ध व उत्कर्ष्ट कार्य के लिए औद्योगिक उद्यमी को भी पुरस्कार पदान किया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सियासी नेताओं के दल बदल का सिलसिला लंबा चलने के आसार, राजनीतिक परिदृश्य के अनुसार बदल रहे पार्टी
विज्ञापन
पुरस्कारों के लिए सामाजिक संगठनों, खेल संगठनों, गैर सरकारी संगठनों, विश्वविद्यालयों, जम्मू कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी, प्रशासनिक सचिव, मंडलायुक्त व जिला उपायुक्त व्यकितयों को मनोनीत करेंगे। इस संबंध में 25 नवंबर 2021 तक सिफारिशें व नामांकन करने के लिए कहा गया हैं।