फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu Kashmir: Encounter begins in Bandipora, terrorists surrounded by security forces

जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा के जंगलों में मुठभेड़, एक आतंकी मार गिराया, घुसपैठ के अलर्ट के बाद ऑपरेशन शुरू  

Wed, 11 May 2022 11:37 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 11 May 2022 11:37 PM IST
सार

बांदीपोरा के सालिंदर वन क्षेत्र में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। इस बीच एक आतंकी को मार गिराया गया है। बताया जाता है कि आतंकियों का यह ग्रुप ताजा घुसपैठ कर सीमा के भीतर दाखिल हुआ है। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Encounter begins in Bandipora, terrorists surrounded by security forces
सुरक्षाबल मुठभेड़ के दौरान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदीपोरा के सालिंदर वन क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी मारा गया है। इसके साथ ही सुरक्षाबलों की बड़ी टीम पूरे इलाके में तलाशी अभियान में लगी है। ताजा घुसपैठ की सूचना के बाद समूचे क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया था। मारे गए आतंकी की पहचान बारामुला के वुसान पट्टन निवासी गुलजार अहमद गनी के रूप में हुई है। वह 2018 में गायब हो गया था और अप्रैल के अंतिम सप्ताह में वापस आया था।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक नियंत्रण रेखा पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।  आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकी के पास से एक राइफल, तीन मैगजीन बरामद किए गए हैं। अन्य आतंकियों की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि उसंगम मरहम में एक ऑपरेशन जारी है। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बांदीपोरा में घुसपैठ की खबरों के बाद सभी सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अधिकारियों के अनुसार, कोटा सथरी जंगल और गुंडपोरा जंगल, अथवाटू, क्विल्मुकम जैसे इलाके में आतंकवादियों को पकड़ने के लिए बड़ी संख्या में ऑपरेशन शुरू किए गए हैं। बांदीपोरा पुलिस और सेना ने मिलकर कई इलाकों में चेकिंग और तलाशी अभियान शुरू कर दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राजोरी में चार दिन पहले एलओसी पर घुसपैठिए को किया था ढेर

नियंत्रण रेखा पर राजोरी जिले के नौशेरा इलाके के लाम सेक्टर में सात मई (शनिवार) को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सेना ने एक आतंकी को मार गिराया था। मारे गए आतंकी का शव बरामद करने के साथ उसके पास से हथियार, खाने पीने की सामग्री तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई थी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed