{"_id":"61323f0c29eea76165371ebc","slug":"jammu-kashmir-advisor-gave-instructions-to-stop-power-theft-said-effective-steps-should-be-taken","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सलाहकार ने बिजली चोरी रोकने के दिए निर्देश, कहा उठाए जाएं प्रभावी कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सलाहकार ने बिजली चोरी रोकने के दिए निर्देश, कहा उठाए जाएं प्रभावी कदम
Fri, 03 Sep 2021 08:58 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 03 Sep 2021 08:58 PM IST
सार
उपराज्यपाल के सलाहाकर ने अधिकारियों को सर्दियों में बिजली की सुचारू आपूर्ति करने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने पहाड़ी व बर्फवारी वाले इलाकों में इसके लिए विशेष प्रबंध करने को भी कहा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
जम्मू संभाग में बिजली चोरी रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। ये निर्देश शुक्रवार को बैठक के दौरान उप राज्यपाल के सलाहकार बसीर अहमद खान ने बिजली निगम के अधिकारियों को दिए। उन्होंने बिजली आपूर्ति की शीतकालीन तैयारियों का जायजा लिया और पहाड़ी व बर्फवारी वाले इलाकों में इसके लिए विशेष प्रबंध करने को कहा।
विज्ञापन
अधिकारियों ने अवगत करवाया कि जम्मू संभाग में बनने वाले रिसीविंग स्टेशनों की सभी परियोजनाएं दिसंबर तक भौतिक रूप से तैयार हो जाएंगी। सलाहकार ने बुनियादी ढांचे का ऑडिट करने और कमियों को दूर करने के लिए पहले से काम करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- खुशखबरी: आईजीपी कश्मीर बोले- घाटी में रात 10 बजे से फिर शुरू होगी वॉयस कॉल और ब्रॉडबैंड सुविधा
विज्ञापन
उन्होंने बिजली कटौती का रोस्टर जारी करने और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए भी कहा, ताकि लोग जागरूक हो सकें। बैठक में प्रबंध निदेशक जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड गुरमीत सिंह भी उपस्थित रहे।