फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   IGP Kashmir: Voice calls and broadband facility to resume in Valley from 10 pm

खुशखबरी: घाटी में रात 10 बजे से फिर शुरू हुई वॉयस कॉल और ब्रॉडबैंड सुविधा

Fri, 03 Sep 2021 06:34 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 03 Sep 2021 06:34 PM IST
सार

गिलानी की मौत के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अगले आदेश तक एहतियातन यातायात पर रोक लगा दी गई है। वहीं शुक्रवार रात 10 बजे से फिर से वॉयस कॉल और ब्रॉडबैंड सुविधा शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
IGP Kashmir: Voice calls and broadband facility to resume in Valley from 10 pm
घाटी में सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

विज्ञापन

अलगाववादी हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी के निधन के बाद से कश्मीर घाटी में लगातार कड़े प्रतिबंध जारी हैं। वहीं आईजीपी कश्मीर ने कहा कि कश्मीर में स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने में जनता के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि सभी टीएसपी की मोबाइल सेवा (वॉयस कॉल) और ब्रॉडबैंड शुक्रवार रात 10 बजे से फिर से शुरू कर दी जाएगी। वहीं घाटी में सुविधा शुरू भी हो गई।

बता दें कि गिलानी की मौत के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अगले आदेश तक एहतियातन यातायात पर रोक लगा दी गई है। हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गई हैं। प्रशासन की ओर से लगाई गई रोक के मद्देनजर बुधवार रात से ही ट्रैफिक पुलिस की तैनाती कर घाटी जाने वाले वाहनों को रोकना शुरू कर दिया गया था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: इस कमांडो ने 11 दिन में दस दहशतगर्दों का किया था सफाया, घाटी में दूसरे दिन भी प्रतिबंध जारी समेत पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सिलसिला शुक्रवार को भी जारी है। यातायात पुलिस की तरफ से घोषणा करके भी वाहन चालकों को सूचित किया जा रहा है। शुक्रवार को बारामुला जिले में सुरक्षा समीक्षा बैठक के बाद जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि हम जल्द ही समीक्षा करेंगे, जिसके बाद इंटरनेट सेवा पर लगी पाबंदी हटाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed