फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: Three OGWs arrested for grenade attack on CRPF camp, used to work for Lashkar-e-Taiba

जम्मू-कश्मीर: सीआरपीएफ कैंप पर ग्रेनेड हमला करने वाले तीन ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार, लश्कर-ए-तैयबा के लिए करते थे काम

Fri, 27 Aug 2021 12:28 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 27 Aug 2021 12:28 AM IST
सार

तीनों ओजीडब्ल्यू आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करते थे और इलाके में सक्रिय आतंकियों को हर प्रकार की मदद मुहैया करवाते थे।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Three OGWs arrested for grenade attack on CRPF camp, used to work for Lashkar-e-Taiba
आतंकी गिरफ्तार

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लंगेट में स्थित सीआरपीएफ कैंप पर ग्रेनेड हमले के मामले की जांच के दौरान हंदवाडा पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन ओवरग्राउंड वर्करों को  गिरफ्तार किया है। दरअसल 26 अगस्त सुबह पुलिस को मिली जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान चलाया गया। जिसमें घरों की विस्तृत तलाशी की गई। इस दौरान पुलिस ने एक ओजीडब्लयू इश्फाक अहमद डार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार उसके खुलासे पर संयुक्त टीम ने उसके कब्जे से हथियार और गोला बारूद बरामद किया। इतना ही नहीं उससे और पूछताछ के दौरान दो अन्य ओजीडब्ल्यू जमशेद अहमद शाह और जावेद अहमद खान का नाम भी सामने आया जिन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं उनके पास से भी हथियार और गोला.बारूद बरामद किए गए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पुलिस ने बताया कि विस्तृत पूछताछ के दौरान यह पता चला कि तीनों ओजीडब्ल्यू आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करते थे और इलाके में सक्रिय आतंकियों को हर प्रकार की मदद मुहैया करवाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: आय से अधिक संपत्ति मामले में तत्कालीन वनपाल बशीर के खिलाफ अभियोग पत्र

इतना ही नहीं वह आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करने में भी शामिल थे और 16 अगस्त 2021 को लंगेट में ग्रेनेड हमले की घटना में उनका सहयोग था इस बात को भी उन्होंने स्वीकार किया। तीनों ओजीडब्ल्यू के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed