{"_id":"60d1dfefb91b7e20c4077e94","slug":"jammu-and-kashmir-rifle-seized-from-lashkar-terrorist-in-sopore-three-soldiers-were-martyred-in-lavepora-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सोपोर में लश्कर के आतंकी से बरामद हुई लावेपोरा हमले में छीनी गई राइफल, तीन जवान हुए थे शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सोपोर में लश्कर के आतंकी से बरामद हुई लावेपोरा हमले में छीनी गई राइफल, तीन जवान हुए थे शहीद
Tue, 22 Jun 2021 06:34 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 22 Jun 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
आईजी कश्मीर विजय कुमार
- फोटो : ani
जम्मू-कश्मीर के सोपोर मुठभेड़ में मारे गए लश्कर के आतंकी खुर्शीद मीर के पास से बरामद हुई राइफल वही है जो लावेपोरा हमले में छीनी गई थी, जिसमें सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद हो गए थे। इसकी जानकारी आईजीपी कश्मीर द्वारा दी गई है। वहीं उनका कहना है कि वह जल्द ही शहीदों के दूसरे कातिल नदीम अबरार को मार गिराएंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अब घर बैठे बनेगा लर्निंग लाइसेंस, परिवहन विभाग ने किए यह बदलाव
विज्ञापन
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के सोपोर के गुंड ब्राठ इलाके में 21 जून को पुलिस और सुरक्षाबल के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया गया था। मारे गए आतंकियों में लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष आतंकी मुदासिर पंडित भी शामिल था। इस ऑपरेशन को सेना की 22-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स), सोपोर पुलिस और सीआरपीएफ की 179-बटालियन ने अंजाम दिया था।
विज्ञापन