फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: Now the learning license will be made sitting at home, the transport department made these changes

जम्मू-कश्मीर: अब घर बैठे बनेगा लर्निंग लाइसेंस, परिवहन विभाग ने किए यह बदलाव

Tue, 22 Jun 2021 05:47 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 22 Jun 2021 05:47 PM IST
सार

परिवहन विभाग जल्द शुरू करेगा नई व्यवस्था, स्लॉट बुक भी नहीं करना पड़ेगा।
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Now the learning license will be made sitting at home, the transport department made these changes
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

जम्मू-कश्मीर परिवहन विभाग लर्निंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। इसके तहत लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए न तो आरटीओ और न ही एआरटीओ जाना होगा और न ही स्लॉट बुक करना होगा। लाइसेंस आवेदक ऑनलाइन आवेदन के साथ-साथ अब अपने घर से अपने पीसी या मोबाइल से ऑनलाइन टेस्ट दे सकेंगे। प्रशासानिक अधिकारी ने कहा कि इसमें हमें एक समस्या यह हैै कि अगर कोई निरक्षर व्यक्ति लाइसेंस के लिए आवेदन करता है तो वह अंग्रेजी में टेस्ट कैसे देगा, इसके लिए मंत्रालय को लिखा है, उनकी ओर से सपष्टीकरण आने के बाद व्यवस्था को लागू किया जाएगा।

विज्ञापन


परिवहन विभाग ने इस व्यवस्था को लागू करने की प्रक्रिया को लगभग पूरा कर लिया है। कुछ एक मामलों पर केंद्र के स्पष्टीकरण का इंतजार है। लर्निंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को लोगों के अनुकूल बनाने की कड़ी में यह प्रभावशाली कदम है। परिवहन विभाग के एक प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि नई व्यवस्था को जल्द लागू किया जाएगा। इस व्यवस्था के शुरू होने से आवेदकों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: गुपकार गठबंधन की बैठक, महबूबा ने कहा पाकिस्तान से हो बात समेत प्रदेश की पांच बड़ी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन


लर्निंग लाइसेंस के लिए लोग घर बैठे सिर्फ आधार की डिटेल्स के जरिए अप्लाई कर सकेंगे और इसके लिए टेस्ट भी ऑनलाइन ही ले लिया जाएगा। आधार के जरिए व्यक्ति की पहचान कर ली जाएगी और घर बैठे ही वह अपना लर्निंग लाइसेंस हासिल कर सकेगा। वर्तमान में लाइसेंस आवेदक को पंजीकरण के साथ-साथ स्लॉट बुक करना होता है, लेकिन नई व्यवस्था शुरू होने से स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। एक दिन में दो हजार लोग लर्नर लाइसेंस टेस्ट दे सकेंगे। साथ ही वेब पोटर्ल पर इनके फीचर्स जोड़े जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed