फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: Increase in active cases of corona infection, maximum corona positive in Doda district

जम्मू-कश्मीर: कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी, सबसे ज्यादा डोडा जिले में कोरोना पॉजिटिव

Sat, 07 Aug 2021 11:29 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 07 Aug 2021 11:29 PM IST
सार

कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों में जम्मू जिले से आगे निकला डोडा।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Increase in active cases of corona infection, maximum corona positive in Doda district
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। नए मामलों और स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में अंतर बढ़ने से सक्रिय मामलों में इजाफा हो रहा है। जम्मू संभाग में डोडा जिला नए मामलों के साथ-साथ सक्रिय मामलों में जम्मू जिले को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा संक्रमित मामलों वाला जिला बन गया है।

विज्ञापन


सरकारी आंकड़ों के तहत 24 जुलाई 2021 को प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 1319 रह गई थी। जम्मू संभाग में जम्मू जिले में 147 सक्रिय मामले थे और डोडा जिला इस मामले में दूसरे नंबर पर था। यहां पर सक्रिय मामलों की संख्या 86 थी। लेकिन सात अगस्त 2021 की बात करें तो प्रदेश में सक्रिय मामले बढ़कर 1410 हो गए हैं।
विज्ञापन


जम्मू संभाग में डोडा जिले में 135 सक्रिय मामले हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर जम्मू है। यहां पर सक्रिय मामलों की संख्या 129 है। डोडा के बाद किश्तवाड़ जिले में भी संक्रमित मामलों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। वहीं प्रदेश में शनिवार को कोरोना के 142 नए मामलों की पुष्टि हुई। कश्मीर से 83 व जम्मू संभाग से 59 नए मामले आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में बनेगा आधुनिक सुविधाओं से लैस अमरनाथ यात्री निवास, 3000 यात्रियों की क्षमता होगी

136 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जम्मू जिले में 15, उधमपुर में आठ, राजोरी में छह,  डोडा में 16, किश्तवाड़ में सात, पुंछ में तीन, रामबन में दो, रियासी में दो नए मामले आए हैं। कश्मीर के श्रीनगर जिले में 36, बारामूला में तीन, बडगाम में 13, पुलवामा में नौ, कुपवाड़ा में सात, बांदीपोरा में पांच, गांदरबल में सात और कुलगाम में तीन नए मामले आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed