{"_id":"61582f188ebc3e0b9d08f091","slug":"jammu-and-kashmir-good-buying-on-discount-offers-in-markets-expected-to-increase-in-navratri","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बाजारों में छूट ऑफर पर हो रही अच्छी खरीदारी, नवरात्र में बढ़ोतरी की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बाजारों में छूट ऑफर पर हो रही अच्छी खरीदारी, नवरात्र में बढ़ोतरी की उम्मीद
Sat, 02 Oct 2021 03:36 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 02 Oct 2021 03:36 PM IST
सार
ग्राहकों को रुझाने के लिए दुकानदारों की ओर से कई छूट दी गई हैं। अगले त्योहारी सीजन में इन छूट में बढ़ोतरी हो सकती है। कोविड की दूसरी लहर के बाद अनलॉक पर बाजार में तेजी आई है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर का बाजार
- फोटो : संजय कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्राद पक्ष के बावजूद छूट ऑफर के चलते बाजार में अच्छी खरीदारी हो रही है। ज्वेलरी, गारमेंट्स, मोबाइल आदि का बाजार चमक रहा है। आगामी त्योहारी सीजन के चलते दुकानों और घरों में रंगाई-पुताई, सेनेटरी हार्डवेयर आदि का कार्य चल रहा है। नवरात्र और त्योहारी सीजन में बाजार को और गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
कोविड की दूसरी लहर के बाद अनलॉक पर बाजार में तेजी आई है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में रात्रि प्रतिष्ठान खोलने की समय सीमा बढ़ने से रात तक खरीदारों से बाजार गुलजार रहते हैं। जम्मू में विभिन्न सेगमेट के बाजार को गति मिली है। मोबाइल क्रांति के चलते बाजार में नई प्रौद्योगिकी से लैस मोबाइल की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन
इसमें ग्राहकों में 5जी का क्रेज बढ़ा है। नए मोबाइल खरीदने में अधिकतर ग्राहक 5 जी को तवज्जो दे रहे हैं। ग्राहकों को रुझाने के लिए दुकानदारों की ओर से कई छूट दी गई हैं। अगले त्योहारी सीजन में इन छूट में बढ़ोतरी हो सकती है। दीपावली के नजदीक आते ही घरों, दुकानों में सेनेटरी, हार्डवेयर, डेकोरेशन आदि कार्य आरंभ हो गए हैं, जिससे इन व्यवसायों को भी गति मिली है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: आरएस पुरा में बनेगा देश का पहला बासमती अनुसंधान केंद्र, इस संस्थान से सीधा जुड़ेंगे दस हजार किसान
संजीव मेडिकोज से संजीव ने बताया कि मौजूदा बाजार में थोड़ी मंदी है, लेकिन आगामी त्योहारी सीजन में इसमें तेजी आने की उम्मीद है। जम्मू मंदिरों का शहर है, जिससे त्योहारों में यहां बाजार में अधिक तेजी देखने को मिलती रही है।