{"_id":"60bccdcd8ebc3e00d0683024","slug":"jammu-and-kashmir-construction-of-alternate-bridge-on-bani-bhaderwah-road-started-the-bridge-was-damaged-a-few-days-ago","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बनी-भद्रवाह मार्ग पर वैकल्पिक पुल का निर्माण कार्य शुरू, कुछ दिन पहले क्षतिग्रस्त हुआ था पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बनी-भद्रवाह मार्ग पर वैकल्पिक पुल का निर्माण कार्य शुरू, कुछ दिन पहले क्षतिग्रस्त हुआ था पुल
Sun, 06 Jun 2021 06:59 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 06 Jun 2021 06:59 PM IST
सार
ओवरलोड वाहन के गुजरने से 31 मई को क्षतिग्रस्त हो गया था अस्सो पुल।
विज्ञापन
पुल(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओवरलोड वाहन के गुजरने से 31 मई को क्षतिग्रस्त हुए बनी-भद्रवाह मार्ग पर अस्सो पुल से सटकर वैकल्पिक पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। शनिवार को बीआरटीसी के मुख्य अभियंता कर्नल एच मूर्थी ने बनी का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ 144 आरसीसी के ओसी प्रमोद कुमार और स्थानीय प्रशासन की ओर से तहसीलदार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
फिलहाल वैकल्पिक पुल के निर्माण के लिए किनारों को बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि अस्सो में 180 फीट का डबल पुल था जो ओवरलोड वाहन के पार होने से क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसके चलते ट्रैफिक बंद कर दिया गया है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बैली तक्नीक से ही 110 फीट का नया पुल तैयार किया जा रहा है, जिसके लिए कंक्रीट और किनारे तैयार करने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
वैकल्पिक पुल को जल्द से जल्द तैयार करने की कोशिश की जा रही है। यह काम युद्धस्तर पर होगा। बताया कि पुल को तैयार होने में कम से कम तीन सप्ताह का समय लगने का अनुमान है। इसके लिए कई जगह से ढांचे मंगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कोरोना कर्फ्यू की पाबंदियां हटते ही बढ़ने लगी वैष्णो देवी यात्रियों की संख्या
साल भर में स्थायी पुल भी तैयार होने की उम्मीद
बनी-भद्रवाह मार्ग पर अस्सो के बैली पुल की जगह नया पुल बनाने के लिए टेंडर पहले ही जारी कर दिए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि अस्सो में इसी लोकेशन पर साठ मीटर स्पॉन का स्थायी पुल बनाया जा रहा है। ठेके में वेल फाउंडेशन की योजना थी, लेकिन पत्थर आने से फाउंडेशन में बदलाव को लेकर केस मंजूरी के लिए भेजा गया है। उम्मीद है कि साल भर के भीतर स्थायी पुल भी बनकर तैयार हो जाएगा।