{"_id":"6102eb1f9d5ee148e92d0d12","slug":"jammu-and-kashmir-college-university-will-open-in-a-phased-manner-from-august-1-cleanliness-is-being-done-in-the-campuses","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: एक अगस्त से चरणबद्ध तरीके से खुलेंगे कॉलेज-यूनिवर्सिटी, परिसरों में हो रही सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: एक अगस्त से चरणबद्ध तरीके से खुलेंगे कॉलेज-यूनिवर्सिटी, परिसरों में हो रही सफाई
Thu, 29 Jul 2021 11:23 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:23 PM IST
सार
यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों के लिए वैक्सीनेशन कैंप लगाने की भी तैयारी।
विज्ञापन
jammu university
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
एक अगस्त से चरणबद्ध तरीके से उच्च शिक्षा संस्थानों को खोलने की तैयारी है। जम्मू यूनिवर्सिटी सहित अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में कोरोना एसओपी का पालन करवाने के लिए तैयारियां चल रही हैं। शनिवार को जम्मू यूनिवर्सिटी परिसर और विभागों में साफ- सफाई की गई।
विज्ञापन
जम्मू यूनिवर्सिटी के अधीन आने वाले कॉलेजों में रोस्टर के हिसाब से पढ़ाई होगी। फिलहाल वैकल्पिक दिनों में सीमित संख्या के साथ ही क्लासेज लगेंगी। एक दिन ऑनलाइन और दूसरे दिन ऑफलाइन क्लास होगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सांबा के मावा गांव में मंडराया पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ ने फायरिंग कर खदेड़ा
विज्ञापन
ऑफलाइन क्लास में टीका लगवा चुके विद्यार्थी ही बैठ सकेंगे, जिस पर विभागों के एचओडी निगरानी रखेंगे। ऑफलाइन क्लासेज में प्रैक्टिकल वर्क, जबकि ऑनलाइन क्लास में थ्योरी पर ज्यादा ध्यान होगा। विद्यर्थियों के लिए विशेष वैक्सीनेशन कैंप भी लगाया जा सकता है। जम्मू यूनिवर्सिटी ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर विद्यार्थियों के लिए विशेष कैंप लगाने को कहा।