{"_id":"60d491978ebc3e900f39435f","slug":"jammu-and-kashmir-citizens-are-getting-full-benefits-of-health-insurance-scheme-86-crores-spent-on-86000-treatments","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: नागरिकों को मिल रहा स्वास्थ्य बीमा योजना का भरपूर लाभ, 86000 उपचारों पर 86 करोड़ खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: नागरिकों को मिल रहा स्वास्थ्य बीमा योजना का भरपूर लाभ, 86000 उपचारों पर 86 करोड़ खर्च
Thu, 24 Jun 2021 07:37 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 24 Jun 2021 07:37 PM IST
सार
एबी-पीएमजेएवाई के तहत अस्पतालों को 40 करोड़ का भुगतान।
विज्ञापन
चिकित्सा
- फोटो : pixabay
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के तहत पिछले छह माह में 86000 उपचारों पर 86 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इस निशुल्क और कैशलेश उपचार प्रदान योजना के लिए संबंधित अस्पतालों में 40 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर प्रदेश प्रशासन का दावा है कि प्रदेश के नागरिकों को दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना का भरपूर लाभ दिया जा रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार मान्यता प्राप्त अस्पतालों में 75 करोड़ रुपये के 7000 उपचार के दावे पेश किए गए, जिसमें अब तक 5000 दावों के लिए 40 करोड़ रुपया का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (एसएचए) जम्मू-कश्मीर डॉ. डोईफोड सागर दत्तात्रेय ने बताया कि एबी-पीएमजेएवाई और एबी पीएमजे सेहत जम्मू-कश्मीर सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य बीमा योजनाएं हैं। योजना के पारिस्थितिकी तंत्र में कई नवाचारों की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- श्री अमरनाथ यात्रा: बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा पर श्रद्धा-भाव के साथ हुई प्रथम पूजा, देखिए तस्वीरें
जिसमें मानक उपचार दिशा-निर्देशों का कार्यान्वयन, जिला कार्यान्वयन इकाइयों (डीआईयू) की स्थापना, प्रधानमंत्री आरोग्य मित्रों के कामकाज में सुधार, बीमा कंपनी और पैनल वाले अस्पतालों के लिए वास्तविक समय आधारित निगरानी प्रणाली, आपूर्ति पक्ष को मजबूत करना और इन योजनाओं को और कारगर बनाने के लिए स्मार्ट आयुष्मान कार्ड की शुरुआत करना शामिल है। ये योजनाएं स्वास्थ्य सेवाओं में गेम चेंजर का काम कर रही हैं। प्रधानमंत्री ने 26 दिसंबर 2020 को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत की थी।