फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्री अमरनाथ यात्रा: बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा पर श्रद्धा-भाव के साथ हुई प्रथम पूजा, देखिए तस्वीरें

Thu, 24 Jun 2021 05:56 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 24 Jun 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
Shri Amarnath Yatra: First puja at the holy cave of Baba Barfani with devotion, see photos
अमरनाथ में पूजा - फोटो : अमर उजाला

श्री अमरनाथ यात्रा के लिए गुरुवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा पर पवित्र गुफा में भवन पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रथम पूजा की गई। पूजा के लिए जम्मू से भी कई सेवक कश्मीर के लिए मंगलवार को ही रवाना हो गए थे। प्रथम पूजा में श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नितीश्वर कुमार, आईएफएस अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनूप कुमार सोनी सहित बोर्ड के अन्य अधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। इस बार कोविड महामारी के कारण अमरनाथ यात्रा को रद्द किया गया है, जिससे यात्रा की पारंपरिक पूजा अर्चना व अन्य अध्यात्मिक गतिविधियां सांकेतिक तौर पर की जाएंगी। वहां मौजूद सभी लोगों ने भोले बाबा से दुनिया भर में मानवता को कोरोना वायरस के चंगुल से बचाने के लिए प्रार्थना की। बता दें कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जोकि श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं, उन्होंने बोर्ड के सदस्यों के साथ चर्चा के बाद यात्रा रद्द करने का फैसला लिया था।

Shri Amarnath Yatra: First puja at the holy cave of Baba Barfani with devotion, see photos
अमरनाथ में पूजा - फोटो : अमर उजाला
हालांकि सांकेतिक तौर पर यात्रा आयोजित होगी और विश्व भर के शिव भक्तों के लिए पवित्र गुफा में मौजूद हिमलिंग के आनलाइन दर्शन और लाइव आरती की व्यवस्था बोर्ड करेगा।
Shri Amarnath Yatra: First puja at the holy cave of Baba Barfani with devotion, see photos
अमरनाथ में पूजा - फोटो : अमर उजाला
पवित्र गुफा पर वो सारी रस्म और परंपराएं भी होंगी जो यहां की जाती हैं। बोर्ड प्रशासन ने बाबा के दर से सुबह-शाम की आरती के लाइव प्रसारण के लिए करार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shri Amarnath Yatra: First puja at the holy cave of Baba Barfani with devotion, see photos
अमरनाथ में पूजा - फोटो : अमर उजाला
नियमित रूप से पवित्र गुफा से आरती का प्रसारण होगा। बाबा भोले के भक्त देशभर से मां वैष्णो की तरह आरती का लाइव प्रसारण देख सकेंगे।
विज्ञापन
Shri Amarnath Yatra: First puja at the holy cave of Baba Barfani with devotion, see photos
अमरनाथ में पूजा - फोटो : अमर उजाला

बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा से 28 जून से 22 अगस्त तक प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से 6.30 तक सायं 5 बजे से 5.30 तक एमएच वन प्राइम पर आनलाइन दर्शन किए जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: माता के जयकारों से गूंज रहा वैष्णो देवी धाम और यात्रा मार्ग   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed