{"_id":"60bccada8ebc3e9a23596664","slug":"jammu-and-kashmir-business-back-on-track-after-relaxation-in-corona-curfew","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: कोरोना कर्फ्यू में ढील के बाद पटरी पर लौटने लगा व्यापार, लोगों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: कोरोना कर्फ्यू में ढील के बाद पटरी पर लौटने लगा व्यापार, लोगों को मिली राहत
Sun, 06 Jun 2021 06:47 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 06 Jun 2021 06:47 PM IST
सार
छोटा व्यवसाय करने वालों को राहत, बाजारों में भी रौनक लौटी।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना कर्फ्यू में राहत के बाद अब व्यापार पटरी पर लौटना शुरू हो गया है। पहले छोटा व्यवसाय करने वाले व्यापारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। काम बंद होने से भूख पेट सोने की नौबत आ गई थी। अब जैसे ही ढील मिली तो धीरे-धीरे काम चलना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
वहीं, पुराना शहर, मुबारक मंडी, जैन बाजार, मोती बाजार, गांधी नगर और शास्त्री नगर स्थित बाजारों में भी रौनक लौट आई है। सुबह बाजार खुलने के बाद भीड़ बढ़ रही है, जो बाजार बंद होने तक रहती है। वहीं, छोटे व्यवसायी चाय वाले और गन्ना जूस निकालने वालों का भी कारोबार चल पड़ा है। अब हालात खराब नहीं होते हैं तो धीरे-धीरे पहले की तरह कारोबार चल पड़ेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कोरोना कर्फ्यू की पाबंदियां हटते ही बढ़ने लगी वैष्णो देवी यात्रियों की संख्या
विज्ञापन
लॉकडाउन के कराण छोटे व्यवसायी काफी परेशान थे। गन्ने का जूस निकालने वाले ओम प्रकाश ने बताया कि अब कारोबार फिर से शुरू किया है। इस बार सीजन का एक माह घर में बीता है। अब जून में कारोबार शुरू किया है। उम्मीद से कम कमाई हो रही है। आने वाले दिनों में कमाई बढ़ सकती है।