{"_id":"6138b78b8ebc3e1dd065115e","slug":"jammu-and-kashmir-bjp-leader-targeted-farooq-abdullah-s-statement-said-this","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: फारूक अब्दुल्ला के बयान पर भाजपा नेता ने साधा निशाना, कही यह बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: फारूक अब्दुल्ला के बयान पर भाजपा नेता ने साधा निशाना, कही यह बात
Wed, 08 Sep 2021 06:45 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 08 Sep 2021 06:45 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता निर्मल सिंह ने कहा है कि तालिबान महिलाओं और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार करता है और फारूक अब्दुल्ला उसका पक्ष ले रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता निर्मल सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने तालिबान पर बयान देकर सियासी गलियारों का माहौल खासा गर्म कर दिया है। उनकी तरफ से दिए गए बयान पर भाजपा ने भी उनपर पलटवार किया है। दरअसल, अफगानिस्तान में बनी तालिबान की सरकार को लेकर फारूक अब्दुल्ला का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि तालिबान अफगानिस्तान में अच्छा शासन देगा।
विज्ञापन
इस बयान पर बीजेपी ने भी निशाना साधा है। बीजेपी नेताओं ने उनके इस बयान पर कड़ी आपत्ति जाहिर की है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता निर्मल सिंह ने कहा है कि तालिबान महिलाओं और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार करता है और फारूक अब्दुल्ला उसका पक्ष ले रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- महबूबा मुफ्ती: तालिबान अब एक हकीकत, महिलाओं को अधिकार देकर असली शरिया की तरह करना चाहिए शासन
विज्ञापन
यही नहीं सिंह ने ये भी कहा कि, जिस देश में मुस्लिम अल्पसंख्यक हैं, वहां फारूक अब्दुल्ला सेक्युलरिज्म चाहते हैं और जहां मुस्लिम बहुसंख्यक हैं, वहां वह इस्लामिक नियम चाहते हैं। गौरतलब है कि फारूक अब्दुल्ला से पहले भी देश में तालिबान को लेकर बयानबाजी पर जंग हो चुकी है।