फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: Ban on any use of drones in Rajori district, orders issued by the administration

जम्मू-कश्मीर: राजोरी जिले में ड्रोन के किसी भी तरह के इस्तेमाल पर रोक, प्रशासन ने जारी किया आदेश

Wed, 30 Jun 2021 04:04 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 30 Jun 2021 04:04 PM IST
सार

जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर रविवार को ड्रोन के जरिए हमला किया गया। इसी तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से राजोरी जिला प्रशासन द्वारा इस तरह का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Ban on any use of drones in Rajori district, orders issued by the administration
ड्रोन - फोटो : social media

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले द्वारा राष्ट्र-विरोधी तत्वों द्वारा मानव जीवन को नुकसान, चोट और जोखिम पैदा करने के लिए ड्रोन और उड़ने वाली वस्तुओं के भंडारण, बिक्री, कब्जे, उपयोग और परिवहन पर प्रतिबंध लगा दिया है। किसी भी ड्रोन या छोटी उड़ने वाली वस्तुओं का इस्तेमाल जिले में अब नहीं किया जा सकता है।। इस बात की जानकारी राजोरी जिले के जिला अधिकारी द्वारा आदेश जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


जारी आदेश में कहा गया है कि देश विरोधी तत्वों द्वारा मानव जीवन को नुकसान, चोट और जोखिम पैदा करने के लिए ड्रोन और उड़ने वाली वस्तुओं के उपयोग को देखते हुए, जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले ने किसी भी ड्रोन या छोटी उड़ने वाली वस्तुओं/खिलौने के भंडारण, बिक्री, उपयोग और परिवहन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विज्ञापन


इस आदेश में कहा है कि अगर किसी के पास इस तरह का कोई ड्रोन कैमरा या उड़ने वाली वस्तु है तो वो उसे स्थानीय पुलिस स्टेशन में जमा करा दें और वहां से एक पर्ची ले लें। अगर किसी सरकारी एजेंसी द्वारा मैपिंग और सर्विलांस के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है तो उसकी जानकारी लोकल पुलिस स्टेशन इंचार्ज को देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें- गर्मी का कहर: जम्मू-कश्मीर से रूठा मानसून, नहीं मिल पा रही गर्मी से राहत


गौरतलब है कि हाल ही में रविवार को तड़के जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर दो ड्रोन के जरिए हमला किया गया। इसी तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से राजोरी जिला प्रशासन द्वारा इस तरह का फैसला लिया गया है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed