फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: Army caught intruder from the Line of Control, due to this he ran away from home in Indian territory

जम्मू-कश्मीर: सेना ने नियंत्रण रेखा से दबोचा घुसपैठिया, इस कारण घर से भाग पहुंचा था भारतीय क्षेत्र में

Sun, 06 Jun 2021 10:20 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 06 Jun 2021 10:20 PM IST
सार

परिवार से झगड़े के बाद युवक इस पार भाग आया है।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Army caught intruder from the Line of Control, due to this he ran away from home in Indian territory
pakistani intruder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नियंत्रण रेखा पर स्थित शाहपुर सेक्टर में फेंसिंग के आगे स्थित मंधार क्षेत्र से रविवार देर शाम सेना ने एक घुसपैठिये को पकड़ा है। यह युवक अवैध रूप से नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुस आया था। युवक  की पहचान मोहम्मद जाहिद (20) पुत्र मोहम्मद दीन निवासी फतेहपुर, पुंछ (पीओके) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि जाहिद परिवार से झगड़कर गुस्से में इस तरफ भाग आया है। जानकारी के अनुसार जिले के शाहपुर सेक्टर में तैनात सेना की 4 ग्रेनेडियर के जवानों ने एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में नियंत्रण रेखा के इस तरफ घूमते पाया। जवानों ने युवक को धर दबोचा और चौकी पर लाकर पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कोरोना कर्फ्यू की पाबंदियां हटते ही बढ़ने लगी वैष्णो देवी यात्रियों की संख्या
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में उसने अपने बारे में जानकारी दी। साथ ही उसने यह भी बताया कि घर में झगड़ा होने के कारण परिवार से नाराज होकर वह गलती से इस तरफ भाग आया है। देर रात तक युवक सेना के पास ही था। दूर का क्षेत्र होने के कारण उसे फेंसिंग से इस तरफ नहीं लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed