{"_id":"60c0548da205436ab549c106","slug":"jammu-and-kashmir-an-important-step-taken-for-the-education-of-children-there-will-be-a-30-minute-lecture-on-radio-and-tv","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बच्चों की शिक्षा के लिए उठाया अहम कदम, रेडियो और टीवी पर भी 30 मिनट का होगा एक लेक्चर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बच्चों की शिक्षा के लिए उठाया अहम कदम, रेडियो और टीवी पर भी 30 मिनट का होगा एक लेक्चर
Wed, 09 Jun 2021 11:11 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:11 AM IST
सार
शिक्षा विभाग ने क्लासेज के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
ऑनलाइन क्लास
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मोबाइल इंटरनेट और ऑनलाइन क्लासेज के लिए जरूरी उपकरणों से वंचित बच्चों के लिए स्कूल शिक्षा निदेशालय ने रेडियो और टीवी पर क्लासेज शुरू की है। रेडियो और टीवी पर होने वाली क्लास 30 मिनट ही होगी। साथ ही प्रसारित होने से सामग्री की डाइट प्रिंसिपल पहले जांच करेंगे।
जम्मू संभाग के सभी दस जिलों में ये क्लासेज शुरू हो गई हैं। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने इसको लेकर नए दिशा- निर्देश जारी किए हैं। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने ऑल इंडिया रेडियो और ज्ञान दर्शन टीवी चैनल पर क्लासेज शुरू की है। प्रसारित होने वाले कंटेंट जेके बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से तय किए सिलेबस पर होंगे।
कंटेंट में उपयोग होने वाली सामग्री पर अगर कॉपीराइट की समस्या बनती है तो उसकी जिम्मेदारी कंटेंट तैयार करने वाले की होगी। हर लेक्चर के अंत में छात्रों को होम वर्क के रूप में प्रश्न दिए जाएंगे, ताकि क्लास रोचक बनी रहे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: नहीं दिखा कोरोना का डर, नरवाल सब्जी मंडी में उमड़ी लोगों की भीड़, देखिए तस्वीरें
जम्मू संभाग में 24 हजार प्राइमरी व अपर प्राइमरी, जबकि कश्मीर में 16 लाख बच्चों को रेडियो के माध्यम से पढ़ाया जाएगा। वहीं ज्ञान दर्शन चैनल के माध्यम से 3132 सेकेंडरी स्कूल के 3 लाख 29 हजार बच्चों को पढ़ाया जाएगा। वहीं कश्मीर में 1250 हायर सेकेंडरी स्कूल के 2 लाख 11 हजार बच्चों को पढ़ाया जाएगा।