फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: नहीं दिखा कोरोना का डर, नरवाल सब्जी मंडी में उमड़ी लोगों की भीड़, देखिए तस्वीरें

Wed, 09 Jun 2021 10:55 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 09 Jun 2021 10:55 AM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: crowd of people gathered in Narwal vegetable market without any fear of corona, see photos
narwal mandi jammu - फोटो : ani

जम्मू-कश्मीर में कोरोना मामलों में गिरावट आने के बाद प्रशासन द्वारा पूर्ण रूप से लगाए गए लॉकडाउन को हटा कर विकेंड लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई थी। जिसके बाद सुबह-सुबह जम्मू स्थित नरवाल मंडी में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। लॉकडाउन के दौरान फल, सब्जी मंडी में भीड़ को देख लोगों के होश उड़ गए। न सामाजिक दूरी, न अधिकांश लोगों के चेहरे पर मास्क और न ही कोरोना का खौफ, बस खरीददारी करने की होड़ दिखी। आने वाले समय में सब्जी और फल मंडी कोरोना संक्रमण बहुत बड़ा कारण बन सकती है। सुबह के समय सब्जी मंडी में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंडी की तस्वीरें देखकर ऐसा लग रहा है जैसे लोगों के दिल से कोरोना का सारा भय निकल गया हो और एक बार फिर से लोग बिना डर के घरों से बाहर की तरफ चल पड़े हैं। सब्जी मंडी के पास से जाने वाले रास्ते पर जाम की स्थिति भी देखने को मिली।

Jammu and Kashmir: crowd of people gathered in Narwal vegetable market without any fear of corona, see photos
narwal mandi jammu - फोटो : ani
गुरुवार को सुबह के समय नरवाल मंडी में हजारों की संख्या में व्यापारी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सब्जी व फल का व्यापार करने वाले लोगों के साथ-साथ तमाम ऐसे लोग भी पहुंचे जो घरों के लिए सब्जी इस मंडी से ले जाते हैं।
Jammu and Kashmir: crowd of people gathered in Narwal vegetable market without any fear of corona, see photos
narwal mandi jammu - फोटो : ani
यहां कोरोना से बेखौफ लोग बिना मास्क एवं बिना सामाजिक दूरी किए बिना सब्जी और फल की खरीददारी करने में जुटे हुए दिखाई दे रहे हैं। गुरुवार को मंडी में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जहां भारी संख्या में भीड़ जमा रही और एक दूसरे से कोई दूरी नहीं दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: crowd of people gathered in Narwal vegetable market without any fear of corona, see photos
narwal mandi jammu - फोटो : ani
नरवाल की सब्जी व फल मंडी में कोरोना का खौफ दूर-दूर तक नहीं दिखाई दे रहा है। सुबह से ही ग्राहकों की भारी भीड़ मंडी में उमड़ उमड़ रही है। सब्जी व फल खरीदने के लिए लोगों द्वारा मास्क की अनिवार्यता व कोविड के नियमों को तार-तार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: crowd of people gathered in Narwal vegetable market without any fear of corona, see photos
narwal mandi jammu - फोटो : ani
कोरोना के डर को दरकिनार कर गांव व दूसरे क्षेत्रों से आने वाले व्यापारी सामाजिक दूरी को भूलकर भीड़ जुटाकर इकट्ठा खड़े हो जाते हैं। इसके अलावा मंडी में सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। न ही मंडी कर्मियों द्वारा किसी को रोका टोका जाता है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: जम्मू के बाद अब श्रीनगर में भी डीआरडीओ अस्पताल खुलने का इंतजार
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed