{"_id":"60f310812d0a014fda6119c0","slug":"jammu-and-kashmir-air-conditioned-waiting-room-will-soon-be-available-in-rto-people-will-get-many-arrangements","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: आरटीओ में जल्द मिलेगा वातानुकूलित प्रतीक्षा कक्ष, लोगों को मिलेगी कई व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: आरटीओ में जल्द मिलेगा वातानुकूलित प्रतीक्षा कक्ष, लोगों को मिलेगी कई व्यवस्थाएं
Sat, 17 Jul 2021 10:46 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:46 PM IST
सार
हेल्प डेस्क से लेकर क्षेत्रिय परिवहन कार्यालय से जुड़े कामकाज की मिल सकेगी जानकारी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (हेल्प डेस्क)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
क्षेत्रिय परिवहन कार्यालय जम्मू (आरटीओ) में कई प्रकार की सुविधाओं से लेस वातानुकूलित प्रतीक्षा कक्ष (वेटिंग हॉल) बनाया जा रहा है। इसमें लोगों के बैठने, खाने और पीने के पानी की व्यवस्था के साथ हेल्प डेस्क भी होगा। यहां कार्यालय से जुड़े कामकाज की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
यह निर्माण कार्य 70 फीसदी तक पूरा हो चुका है। इसी वर्ष लोगों को इसकी सुविधा मिल जाएगी। जम्मू आरटीओ में अपने काम करवाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। लेकिन इनके बैठने की कोई व्यवस्था नहीं थी। तेज धूप और बारिश में किसी कोने या पेड़ के नीचे खड़ा होना पड़ता था।
विज्ञापन
अब जल्द लोग एसी वेटिंग हॉल में बैठ सकेंगे। वर्तमान में क्षेत्रिय परिवहन कार्यालय जम्मू आने वाले लोगों को सड़क किनारे या दुकानों पर बैठना पड़ता है। यहां पहुंचे लोगों ने बताया कि वेटिंग हॉल बनने से काफी सुविधा मिलेगी। गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी होती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: बर्खास्त किए गए सरकारी शिक्षक चला रहे थे आतंक की पाठशाला, युवाओं को धकेला पत्थरबाजी की तरफ
वेटिंग हॉल का काम लगभग पूरा हो चुुका है। बिजली, पानी की व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही हॉल लोगों को समर्पित किया जाएगा। इससे उन्हें धूप, या बारिश में नहीं खड़ा होना पड़ेगा।- धनंतर सिंह, आरटीओ जम्मू