फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   J&K Weather Forecast Update Today Snowfall in high altitude areas of Jammu and Kashmir

J&K Weather: 45 दिन के सूखे के बाद जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाके में हुई बर्फबारी, गुरेज घाटी में हिमपात

Sat, 13 Jan 2024 01:52 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू और कश्मीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू और कश्मीर Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 13 Jan 2024 01:52 PM IST
विज्ञापन
J&K Weather Forecast Update Today Snowfall in high altitude areas of Jammu and Kashmir
बर्फबारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

45 दिन के सूखे के बाद जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाके में बर्फबारी हो गई है। उत्तरी कश्मीर के बांदिपोरा जिले की गुरेज घाटी में हिमपात हुआ है।

विज्ञापन


उत्तरी कश्मीर में बांदीपोरा जिले की गुरेज घाटी में ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार सुबह हल्की बर्फबारी हुई। मिली जानकारी के अनुसार ऊपरी इलाकों में आज सुबह हल्की बर्फबारी हुई। हालांकि, गुरेज घाटी के दोनों ओर से सड़कें खोल दी गई हैं।
विज्ञापन


उधर, जम्मू में गुरुवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। न्यूतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री गिरकर 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को जम्मू में दिन का तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया जो श्रीनगर 9.7 व पहलगाम 11.6 से कम रहा। बनिहाल में भी दूसरे दिन, दिन में तापमान सामान्य से 10.3 डिग्री चढ़कर 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सभी जिलों से अधिक था। कोहरे के चलते नौ उड़ानें देरी से जम्मू पहुंचीं। 10 ट्रेनें भी लेट रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed