फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   J&K: FIR against unknown for wrapping Geelani's body in Pakistan flag

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तानी झंडे में लपेटा गया था गिलानी का शव, मामला दर्ज कर पड़ताल में जुटी पुलिस

Sun, 05 Sep 2021 12:14 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 05 Sep 2021 12:14 AM IST
सार

पुलिस ने उस वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है, जिसमें गिलानी का शव पाकिस्तानी झंडे में लिपटा दिखाया गया था। वीडियो में दिखाया गया है कि जैसे ही पुलिस शव को कब्जे में लेने के लिए आगे बढ़ी, दिवंगत अलगाववादी नेता के सहयोगियों ने झंडा हटा दिया।

विज्ञापन
J&K: FIR against unknown for wrapping Geelani's body in Pakistan flag
सैयद अली शाह गिलानी - फोटो : PTI

विस्तार

कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सैय्यद अली शाह गिलानी की मौत के बाद उनके शव को पाकिस्तानी झंडे में लपेटने और राष्ट्र विरोधी नारे लगाने के आरोप में बडगाम पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। इस बीच बडगाम जिले के नरकारा में पथराव की छिटपुट घटना को छोड़कर पूरी घाटी में शांति रही। दर्जनभर से अधिक अवांछनीय तत्वों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने उस वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है, जिसमें गिलानी का शव पाकिस्तानी झंडे में लिपटा दिखाया गया था। वीडियो में दिखाया गया है कि जैसे ही पुलिस शव को कब्जे में लेने के लिए आगे बढ़ी, दिवंगत अलगाववादी नेता के सहयोगियों ने झंडा हटा दिया। 91 वर्षीय गिलानी का लंबी बीमारी के बाद बुधवार रात यहां उनके आवास पर निधन हो गया। शव को पास की एक मस्जिद के कब्रिस्तान में दफनाया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पाकिस्तान से संचालित कश्मीर मीडिया सर्विस समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म से फर्जी खबरें व वीडियो प्रसारित कर माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है। कुछ स्थानीय मीडियाकर्मी व चैनल भी इसमें शामिल पाए गए। आईजी विजय कुमार ने कहा कि अफवाहों पर कतई ध्यान न दें। देशविरोधी तत्वों की ओर से इस प्रकार की कोशिशें की जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर घाटी के ज्यादातर हिस्सों में लोगों के एकत्रित होने पर लगाई गई पाबंदी तीसरे दिन शनिवार को जारी रही। वहीं दो दिन बाद शुक्रवार की रात शुरू इंटरनेट सेवाएं शनिवार सुबह फि र बंद कर दी गईं। बनिहाल से बारामुला के बीच ट्रेन सेवा भी ठप है। इस बीच तीसरे दिन जम्मू-श्रीनगर हाईवे को बहाल करने के साथ ही रास्ते में फंसे छोटे वाहनों को छोड़ा गया। इससे कई जगह जाम की स्थिति रही। श्रीनगर के पुराने इलाके और हैदरपोरा में पाबंदियां जारी हैं। हैदरपोरा में गिलानी के घर की ओर जाने वाले रास्ते सील हैं।


हिंसा की आशंका में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर वाहनों का आवागमन भी बंद कर दिया गया था। बनिहाल से आगे किसी भी वाहन को जाने नहीं दिया गया। इससे दोनों ओर एक हजार से अधिक वाहन फंस गए थे। प्रशासन ने शनिवार को यातायात बहाल करने के साथ ही तीन दिन से फंसे वाहनों को निकाला। उधमपुर के जखैनी व चिनैनी समेत रामबन जिले में विभिन्न स्थानों पर ट्रक व अन्य बड़े वाहन रोके गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed