फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   J&K: Decrease in number of trains reduces the number of devotees of Vaishno Devi

जम्मू-कश्मीर: ट्रेनों की संख्या में कमी से वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की संख्या घटी

Tue, 29 Jun 2021 08:43 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 29 Jun 2021 08:43 PM IST
सार

इस माह के अंतिम सप्ताह में रेलवे ट्रैक का काम चलने के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में कटौती हुई है।
 

विज्ञापन
J&K: Decrease in number of trains reduces the number of devotees of Vaishno Devi
Vaishno Devi - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू और कटड़ा आने वाली ट्रेनों की संख्या में कमी का असर यात्रियों की संख्या पर दिख रहा है। माता वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। चालू माह के अंतिम सप्ताह में रेलवे ट्रैक का काम चलने के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में कटौती हुई है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले दिनों शनिवार व रविवार को यात्रा का आंकड़ा पंद्रह हजार के करीब पहुंच चुका था। लेकिन इस सप्ताह ट्रेनों का परिचालन कम होने के बाद सोमवार को आठ हजार के करीब ही श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पंजीकरण करवा कर भवन की ओर रवाना हुए। वहीं मंगलवार को शाम सात बजे तक ऑनलाइन सहित पांच हजार भक्तों ने ही पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान किया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: साठ फीसदी बिजली चोरी, अवैध कनेक्शनों से राजस्व को घाटा
विज्ञापन
विज्ञापन


बैटरी कार व रोपवे सेवा जारी
भवन से मिली जानकारी अनुसार, अर्द्धकुवारी से भवन तक बैटरी कार सहित भवन से भैरो घाटी के लिए रोपवे सेवा लगातार जारी है। हेलिकाप्टर सेवा भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed