{"_id":"6137a1578ebc3e2137073c0e","slug":"internet-service-restored-mobile-internet-started-in-srinagar-and-budgam-too-tight-security-arrangements","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट सेवा बहाल: श्रीनगर और बडगाम में भी मोबाइल इंटरनेट शुरू, सुरक्षा के कड़े प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेट सेवा बहाल: श्रीनगर और बडगाम में भी मोबाइल इंटरनेट शुरू, सुरक्षा के कड़े प्रबंध
Tue, 07 Sep 2021 10:58 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:58 PM IST
सार
घाटी के 10 में से आठ जिलों में सोमवार को मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गईं थीं। गिलानी की हैदरपोरा स्थित आवास पर मौत के कु छ घंटे बाद बुधवार देर रात लीज लाइन को छोड़कर वॉयस कॉल और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं थीं।
विज्ञापन
घाटी में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
विस्तार
कश्मीर संभाग के श्रीनगर और बडगाम जिलों में अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी की मौत के बाद से बंद मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को मंगलवार को बहाल कर दिया गया। इन दोनों जिलों में इंटरनेट सेवाएं बहाल किए जाने के साथ ही अब कश्मीर घाटी में सभी प्लेटफार्मों पर इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।
विज्ञापन
कश्मीर घाटी के 10 में से आठ जिलों में सोमवार को मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गईं थीं। गिलानी की हैदरपोरा स्थित आवास पर मौत के कु छ घंटे बाद बुधवार देर रात लीज लाइन को छोड़कर वॉयस कॉल और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं थीं। शक्रवार रात ब्रॉडबैंड और फाइबर प्लेटफॉर्म पर वॉयस कॉल और इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गईं थीं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कोक्लियर इंप्लांट्स के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली और चंडीगढ़, यहां मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
वहीं मोबाइल उपकरणों पर इंटरनेट सेवाएं सोमवार तक निलंबित रहीं। हालांकि, घाटी में अब भी एहतियातन सुरक्षा के कड़े प्रबंध हैं। हैदरपोरा में गिलानी के घर की ओर जाने वाले रास्ते सील हैं। सभी प्रमुख तथा संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बलों का कड़ा पहरा है।