फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   indo pak firing on loc

भारत ने की जवाबी कार्रवाई, पाक के कई पोस्ट ध्वस्त

Sat, 03 Mar 2018 11:28 AM IST
जम्मू/राजोरी/पुंछ/ब्यूरो
जम्मू/राजोरी/पुंछ/ब्यूरो Updated Sat, 03 Mar 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
indo pak firing on loc

जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान ने फिर रिहायशी इलाकों में गोलाबारी की है। पुंछ के बाद अब राजोरी जिले में एलओसी से सटे गांव में भी पाक के गोले गिर रहे हैं।

विज्ञापन


शनिवार की देर शाम पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार के गोले दागे। इससे दो दर्जन गांवों में दहशत है।

उधर पुंछ की बिंबर गली में भी गोले दागे गए हैं। पुंछ में सीजफायर का उल्लंघन कर फायरिंग भी की गई। भारतीय सेना ने जवाबी हमले में पाकिस्तान की एक दर्जन पोस्टों को ध्वस्त कर दिया। कुछ पाक सैनिकों के घायल होने की भी सूचना है।
विज्ञापन


पिछले 16 दिनों में पाक ने 38 बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। इस बीच, रामबन के गूल में शनिवार को सेना ने आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर हथियार बरामद किए।

शनिवार शाम राजोरी के गंभीर सेक्टर, रामगढ़ सेक्टर, बालाकोट और तरकुंडी सेक्टर में फायरिंग की गई। सेना के प्रवक्ता कर्नल आरके पाल्टा ने सिर्फ बालाकोट में फायरिंग की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सुबह पाक सेना ने एक बार फिर पुंछ सेक्टर के साब्जियां की अग्रिम चौकी 9029 पर अंधाधुंध फायरिंग की। भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब दिया। पलटा ने सीजफायर के उल्लंघन की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दोनों ओर से फायरिंग 40 मिनट तक चलती रही।


जिंदा मोर्टार का गोला मिलने से दहशत
राजोरी शहर के हैमिल्टन पुल के शनिवार को पास उस समय दहशत फैल गई, जब सेना ने एक दस किलो वजनी मोर्टार का गोला बरामद किया। सेना के बम निरोधी दस्ता ने बम को मौके पर ही नष्ट कर दिया।

गोला किस किस्म का था, कहां से आया और किस देश का था, फिलहाल अभी यह जांच विषय है। क्योंकि यह काफी पुराना था। सूत्रों की मानें तो यह 81 मोर्टरार का गोला था, जो पाकिस्तान का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed