{"_id":"eb460290dd9c3d84bcece404a4bef6c8","slug":"iist-denies-kashmiri-youth-s-claim","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरी युवक अली के दावे को IIST ने नकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरी युवक अली के दावे को IIST ने नकारा
एजेंसी/श्रीनगर, तिरूवनंतपुरम
Updated Sat, 08 Feb 2014 01:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीरी युवक आसिफ अली के भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक संस्थान
विज्ञापन
(आईआईएसटी) केरल में अध्ययन करने तथा खगोल विज्ञान संबंधी शोध के लिए
अमेरिकी अंतरिक्ष संस्थान नासा से दो प्रोजेक्ट पाने के दावे का खुद
आईआईएसटी ने खंडन किया है।
संस्थान ने अपने वेबसाइट में कहा कि आसिफ अली नामक छात्र आईआईएसटी में कभी स्नातक की पढ़ाई नहीं की। अली वर्तमान में खगोल विज्ञान में संस्थान से स्नातकोत्तर की पढ़ाई भी नहीं कर रहा है।
रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल एनएन जोशी ने बुधवार को श्रीनगर में एक बयान जारी करते हुए कहा था कि कश्मीर के दूरस्थ गांव के अली ने अमेरिका के कैनेडी स्पेस सेंटर, नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनेस्ट्रेशन नासा से शोध के लिए खगोल संबंधी दो प्रोजेक्ट भी प्राप्त किए हैं।
आधिकारिक विज्ञप्ति में दावा किया गया कि अली ने आईआईएसटी से बी. टेक की पढ़ाई की और वर्तमान में वह इसी संस्थान से खगोल विज्ञान में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
आईआईएसटी द्वारा अली के दावे को नकारने संबंधी मसले पर जोशी ने कहा कि वह इस पर बयान देने से पहले तथ्यों की जांच करेंगे।