फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   From today weather will change in Himachal Pradesh Jammu and Kashmir and uttarakhand

आज से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में दोबारा बिगड़ेगा मौसम

Sun, 12 Jan 2020 06:22 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर/ शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर/ शिमला Published by: आसिम खान Updated Sun, 12 Jan 2020 06:22 AM IST
सार

  • कल भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट
  • हिमाचल में 632 सड़कें चौथे दिन भी बंद रहीं
  • उत्तराखंड में काली नदी उद्गम स्थल कालापानी से गर्ब्यांग तक जमी

विज्ञापन
From today weather will change in Himachal Pradesh Jammu and Kashmir and uttarakhand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल में भारी बर्फबारी के चलते चार दिन दुश्वारियां झेलने के बाद रविवार से दोबारा मौसम बिगड़ने जा रहा है। सोमवार को भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में भी सोमवार से मौसम बिगड़ने का अनुमान है। कश्मीर में रविवार को भारी बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, उत्तराखंड में दोपहर बाद मौसम बिगड़ने से ठंड बढ़ गई है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 13 और 16 जनवरी के लिए चेतावनी जारी की है। 17 जनवरी तक मौसम खराब बना रहेगा। शनिवार को शिमला समेत कुछ इलाकों में बादल छाए रहे, जबकि रोहतांग दर्रा सहित कुल्लू-मनाली की ऊंची चोटियों में दोबारा बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। ठियोग में ठंड से एक युवक की मौत हो गई। उधर, प्रदेशभर में तीन एनएच समेत 632 सड़कें शनिवार को भी बंद रहीं। बर्फ से लकदक कई इलाकों का संपर्क  शनिवार को भी अन्य क्षेत्रों से कटा रहा।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में रविवार से मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और कई मैदानी इलाकों में बारिश होगी। वहीं, लेह, पहलगाम और गुलमर्ग में शरीर को जमा देने वाली ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त है। कश्मीर के हर जिले में न्यूनतम तापमान माइनस से कई डिग्री कम रिकॉर्ड हुआ है। वहीं, उत्तराखंड के गढ़वाल में दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से निचले क्षेत्रों में शीतलहर चलने लगी जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। वहीं, धनोल्टी और चमोली के कई गांव बर्फ से अभी भी ढके हैं। चंबा-नई टिहरी मार्ग तीसरे दिन भी नहीं खुला। कुमाऊं मंडल के मुनस्यारी में पानी की लाइनें जमने से पेयजल की समस्या शनिवार को भी रही। काली नदी उद्गम स्थल कालापानी से गर्ब्यांग तक जम गई है। गर्ब्यांग से आगे 10 किमी तक नाले के रूप में बह रही नदी। थल-मुनस्यारी सड़क आठवें दिन भी नहीं खुली।


क्षेत्र               न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
लेह                               -18.2
केलांग                          -14.3
गुलमर्ग                          -12.6
पहलगाम                       -11.5
काजीगुंड                        -7.6
कल्पा                            -5.5
मनाली                          -2.8
श्रीनगर                         -2.1
सोलन                          -0.4
चंबा                              0.7
मंडी                             1.2
धर्मशाला                       2.6
शिमला                         3.0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed