फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   fresh violence in kishtwar 24 injured

किश्तवाड़ में फिर भड़की हिंसा, दो दर्जन लोग जख्मी

Tue, 13 Aug 2013 12:36 AM IST
जम्मू/ब्यूरो
जम्मू/ब्यूरो Updated Tue, 13 Aug 2013 12:36 AM IST
विज्ञापन
fresh violence in kishtwar 24 injured

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में शुक्रवार को हुई हिंसा के आरोपी एक युवक की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को लोग सड़कों पर उतर आए। कर्फ्यू के बीच मार्च निकाल रहे लोगों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की, जिसके बाद हिंसा भड़क उठी।

विज्ञापन


हिंसक भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की। झड़पों में करीब दो दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो एएसपी समेत कई पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। हालात बेकाबू होते देख सेना बुला ली गई है।
विज्ञापन


पढ़ें, '2002 में गुजरात के गृहमंत्री ने दिया था इस्तीफा?'
इससे पहले रात में किश्तवाड़ के शालामार क्षेत्र में उपद्रवियों ने पुलिस वाहन पर हमला कर उसमें आग लगा दी। इसमें चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। जम्मू में बढ़ते तनाव को देखते हुए सीआरपीएफ की सात कंपनियां श्रीनगर से मंगवाईं गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभाग के आठ जिलों में कर्फ्यू मंगलवार को भी जारी रहेगा। सोमवार को कर्फ्यूग्रस्त जिलों में कुछेक हिंसक वारदातों को छोड़कर हालात काबू में रहे। विश्व हिंदू परिषद ने तीन दिनों के बंद को और एक दिन के लिए बढ़ा दिया है।

पढ़ें, किश्तवाड़ दंगे से झुलसा जम्मू, आठ जिलों में कर्फ्यू
सोमवार देर रात प्रिंसिपल सेक्रेटरी (होम) सुरेश कुमार ने पत्रकारों के समक्ष दावा किया कि स्थिति में सुधार हो रहा है। हिंसा फैलाने और तोड़फोड़ करने के आरोप में संभाग में तीन सौ से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। शिक्षण संस्थान मंगलवार को भी बंद रहेंगे।

जम्मू आधार शिविर में रोकी गई श्री अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं को कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना किया जाएगा। किश्तवाड़ के हडियाल गांव में पुलिस द्वारा पानी भरने गए एक युवक को बुरी तरह पीटने पर हालात बिगड़ गए। लोग सड़कों पर उतर आए।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच पत्थरबाजी में आईआरपी की पांचवीं बटालियन के एएसपी कुलबीर सिंह और एएसपी शफकत खान के अलावा कांस्टेबल शिवदेव सिंह और प्रवेश कुमार को हल्की चोटें आई। जबकि गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल जहूर अब्बास को किश्तवाड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें, किश्तवाड़ के बाद राजोरी में कर्फ्यू, सेना सतर्क
पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में 11 लोगों को हिरासत में ले लिया। जम्मू शहर में भी दिन भर कर्फ्यू के बावजूद कई इलाकों में पथराव की घटनाओं के बीच दो मोटरसाइकिल, दो टाटा मोबाइल और एक दुकान फूंक दी गई।


कठुआ में कर्फ्यू की सख्ती के बीच युवाओं की टोलियों ने पुलिस कर्मियों और सरकारी वाहनों पर पत्थर बरसाए। एडीडीसी के वाहन पर पथराव करते ही पुलिस ने पत्थरबाजों पर आंसू गैस का गोला दागकर उन्हें खदेड़ दिया। देर शाम करीब आठ बजे शिवानगर में फिर पुलिस पर पथराव किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed